भोपाल | नगर निगम की स्वच्छता टीम ने शनिवार को पटेल नगर इलाके में स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 32 मामलों में 15,700 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला। यह कार्यवाही निगमायुक्त हरेन्द्र नारायण के निर्देश पर जोन क्रमांक 15 की टीम द्वारा की गई।
वसूला जुर्माना
कार्रवाई के दौरान एक भवन निर्माता को बिना ग्रीन नेट लगाए निर्माण कार्य करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। इसी तरह एक ऑटो डीलर ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री फेंककर गंदगी फैलाई थी, जिससे उसे 2,000 रुपये का फाइन किया गया। इसके अलावा, विनायक ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान के संचालक को बिना व्यापारिक लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करने पर 2,000 रुपये की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
स्वच्छता नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों में एक सर्विस सेंटर भी शामिल था, जिसने सड़क पर पानी बहाकर गंदगी फैलाई, जिससे उसे 1,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ा। वहीं, अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदार से 1,000 रुपये का स्पॉट फाइन वसूला गया और उसके पास से लगभग 5 किलो पॉलिथीन जब्त की गई।
नगर निगम द्वारा सफाई और डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत दो अस्पतालों पर कार्यवाही करते हुए ₹2,000 का स्पॉट फाइन वसूल किया गया।
गायत्री अस्पताल के कर्मचारी द्वारा खाली प्लॉट में कचरा फेंकने और जलाने पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया।
(नगर पालिक निगम, भोपाल #ULBCode802312)#BMCNews pic.twitter.com/lMttF3m0I2
— Bhopal Municipal Corporation (@BMCBhopal) August 4, 2025
की त्वरित कार्रवाई
निगम की टीम ने दुकानों और ठेलों के आसपास फैली गंदगी, साथ ही दो डस्टबिन न रखने जैसी लापरवाही पर भी शिकंजा कसते हुए इन सभी प्रकरणों को मिलाकर कुल 32 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता मानकों का पालन न करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
जनहित में निगम की अपील है कि सभी व्यापारी, दुकानदार व नागरिक स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
