रेसिपी | गुलाब जामुन एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है, जो खासतौर पर त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर बनाई जाती है। यह छोटे-छोटे गोल बॉल्स के रूप में होते हैं, जिन्हें तला जाता है और फिर चाशनी में डुबोया जाता है। जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। लेकिन अगर आप बिना किसी खास मौके के भी घर पर इस स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसे बनाने की आसान रेसिपी सीखकर घर पर ही तैयार कर सकते हैं।”
गुलाब जामुन भारतीय मिठाइयों में सबसे पसंदीदा डेज़र्ट्स में से एक है। यह नरम, मुलायम और चाशनी में डूबा हुआ होता है, जिसका स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। त्योहारों, शादियों और खास मौकों पर गुलाब जामुन का होना आम बात है।
गुलाब जामुन पाए जाने वाले पोषक तत्व
गुलाब जामुन एक लोकप्रिय मिठाई है, जो स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी प्रदान करती है। इसमें मुख्य रूप से मावा (खोया), मैदा और चीनी का उपयोग किया जाता है, जिससे यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत बनती है। मावा से इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज मिलते हैं, जो हड्डियों और दांतों के लिए लाभकारी होते हैं। घी या तेल में तला जाने के कारण इसमें वसा (फैट) की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा देती है। गुलाब जामुन में मौजूद चीनी तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।
अगर आप घर पर रसीले और मुलायम गुलाब जामुन बनाना चाहते हैं, तो इसकी रेसिपी यहाँ जाने :
सामग्री
मावा (खोया) 1 कप, मैदा 2-3 टेबलस्पून, बेकिंग सोडा 1/4 टीस्पून, दूध 1-2 टेबलस्पून (आटा गूंधने के लिए), घी या तेल तलने के लिए, चीनी 1.5 कप, पानी 1.5 कप, हरी इलायची 4-5 (कुचल कर), गुलाब जल 1 टीस्पून,
गुलाब जामुन बनाने की विधि
- एक पैन में 1.5 कप चीनी और 1.5 कप पानी डालें।
- मध्यम आंच पर उबाल आने दें और 4-5 हरी इलायची डालें।
- इसे 5-7 मिनट तक पकाएँ जब तक चाशनी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए (1-तार चाशनी नहीं चाहिए, बस हल्की गाढ़ी)।
- गैस बंद करके 1 टीस्पून गुलाब जल डालें और अलग रख दें।
आटा गूंथना
- एक बड़े बाउल में 1 कप मावा (खोया) लेकर हाथ से अच्छे से मसल लें ताकि कोई गांठ न बचे।
- 2-3 टेबलस्पून मैदा और ¼ टीस्पून बेकिंग सोडा डालें।
- धीरे-धीरे 1-2 टेबलस्पून दूध डालकर मुलायम लेकिन नॉन-स्टिकी आटा गूंथ लें।
- हाथ पर हल्का घी लगाएँ और छोटे-छोटे चिकने बॉल्स बनाएं।
तलना
- कड़ाही में घी या तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें (बहुत तेज न हो)।
- तैयार बॉल्स को धीरे-धीरे तेल में डालें और हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक तलें।
- तलने के बाद जामुन को किचन टिश्यू पर निकाल लें।
- तले हुए जामुन तुरंत गरम चाशनी में डालें।
- 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि चाशनी अच्छी तरह सोख लें।
