मनोरंजन | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का नाम जहां आता है। वहां लोगों का ध्यान सबसे पहले जाता है। दरअसल एक्टर की जिंदगी में क्या चल रहा है वह क्या कर रहे हैं, हर कोई यह जान लेना चाहता है। अब भाईजान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके एक करीबी का निधन हो गया है।
सलमान खान का जो करीबी दुनिया को अलविदा बोलकर चला गया है। उसके बारे में जानकार फैंस भी हैरान होने वाले हैं। खबरों के मुताबिक की करीबी शख्स और कोई नहीं बल्कि सलमान की सबसे खास बॉडीगार्ड शेरा के पिता हैं।
सलमान के करीबी का हुआ निधन
शेरा हर वक्त सलमान के साथ उनके साये की तरह नजर आते हैं। एक्टर जहां जाते हैं वहां पर उन्हें उनके साथ देखा जाता है। भाईजान की सिक्योरिटी की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के हाथों में हैं। जानकारी के मुताबिक शेरा के पिता लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्हें नहीं बचाया जा सका और 88 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
शेरा ने जारी किया स्टेटमेंट
अपने पिता के निधन की खबर को शेरा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली जी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज मेरे घर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बता दें कि कुछ समय पहले ही शेरा ने अपने पिता का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खबर ने फैंस के बीच सनसनी मचा दी है।
क्या सलमान होंगे शामिल
सलमान खान के कुछ ही करीबी लोग हैं जो हर समय उनके साथ खड़े रहते हैं। शेरा भी उन्हीं में से एक है जो बुरे से बुरे समय में भी एक्टर के साथ दिखाई देते हैं। जाहिर सी बात है अपने खास बॉडीगार्ड के पिता के निधन की खबर में एक्टर को भी दुखी किया होगा। ऐसे में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं या नहीं फैंस के बीच इस बात की चर्चा है।
