,

भोपाल में खाने-पीने की चीजों पर सख्ती, मिठाई से लेकर तेल तक; कई दुकानों से लिए गए सैंपल

Author Picture
Published On: 8 August 2025

भोपाल | राजधानी भोपाल में अब मिलावटखोरों की खैर नहीं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के दर्जनों प्रतिष्ठानों पर निगरानी बढ़ा दी है। लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मिठाइयों, डेयरी उत्पादों, तेल और नमकीन जैसे खाद्य पदार्थों के नमूने इकट्ठा किए गए हैं। इन नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें भोपाल के सोनागिरी, कोलार, चूनाभट्टी, शाहपुरा, अयोध्या बायपास, बैरसिया और मंगलवारा समेत कई इलाकों की दुकानों को चेक किया गया।

लिए गए सैंपल

  • अश्विनी अमृतमूल्य (सोनागिरी) से अमृतमूल्य
  • छप्पन भोग (चूनाभट्टी) से मलाई बर्फी
  • श्याम डेयरी एंड स्वीट्स (कोलार) से मावा
  • श्री बीकानेर नमकीन सेंटर (सलैया) से मावा पेडा व पतिसा
  • राजस्थान मिष्ठान भण्डार (अयोध्या बायपास) से सोनपपड़ी, बेसन लड्डू, नमकीन
  • मुरैना गजक एंड डेयरी (कोलार) से मिल्क केक, रसगुल्ला
  • मुंबई बड़ा पाव (शाहपुरा) से तेल
  • महेन्द्र मावा भण्डार (मंगलवारा) से मावा
  • मधुरम स्वीट्स (नेहरू नगर) से कुंदा मिठाई
  • लॉर्ड्स कृष्णा ट्रेडर्स (पिपलानी) से तिलोनी तिल का तेल
  • गोपाल डेयरी से पनीर, मावा और दही
  • श्रीराम किराना (बैरसिया) से नमकीन
  • मिलन नमकीन (कोलार) से राज बर्फी, पिस्ता पेडा, लौंग सेव
  • वाहे गुरु डेयरी से मावा
  • महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स (अयोध्या बायपास) से मलाई टिकिया, मलाई पेडा, सोनपपड़ी
  • चाय हो जाए (सलैया) से मैंदा और दही
  • जैन डेयरी (कोलार) से मावा
  • आनंद मावा भण्डार (मंगलवारा) से घी और मावा के नमूने लिए गए

दिया गया नोटिस

निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर साफ-सफाई की हालत खराब मिली। कुछ दुकानों पर तो लाइसेंस तक नहीं मिला और न ही फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाया गया था। ऐसे प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस थमाया गया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp