सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Vvan में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री, 20 साल से कर रहा दर्शकों का मनोरंजन

Author Picture
Published On: 12 August 2025

मनोरंजन, Vvan | हिंदी सिनेमा में इन दिनों हॉरर थ्रिलर और माइथोलॉजिकल फिल्मों का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया दोनों ही कलाकार Vvan नाम की फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस एक्साइटमेंट को बढ़ा चुका है।

अब यह जानकारी सामने आ रही है कि इस फिल्म में एक मशहूर टीवी एक्टर की एंट्री हुई है। छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक इस एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार यह एक्टर कौन है।

वन में हुई इस कलाकार की एंट्री

लंबे समय से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी पहली बार इसमें दिखाई देने वाली है। मूवी के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि फैंस को एक अनोखे डर का सामना करने को मिलेगा। बताया जा रहा है की फिल्म में अभिनेता मनीष पॉल की एंट्री हुई है।

मनीष पॉल को कॉमेडी कलाकार के तौर पर पहचाना जाता है। 20 साल पहले उन्होंने टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर को शुरू किया था। अब वह बॉलीवुड की फेमस होस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अब इस फिल्म में उनके आने की जानकारी सामने आ रही है हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

निभाएंगे खलनायक की भूमिका

यह बताया जा रहा है कि मनीष पॉल इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। यह एक रहस्यमय कहानी है जो जंगल में दिखाई जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें पौराणिक और हॉरर टच भी देखने को मिलने वाला है। अब मनीष इसमें कैसी भूमिका निभाएंगे ये आने वाले समय में पता चलेगा।

कब आएगी फिल्म

फिल्म Vvan हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसकी रिलीज डेट की बात करें तो यह 15 मई 2026 को सिनेमाघर में आएगी। यह फिल्म की दूसरी रिलीज डेट है जबकि पहले से साल 2025 में ही रिलीज किया जाने वाला था।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp