स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की मिठास का लें आनंद, बनाएं तिरंगे के रंगों से सजी मिठाई

Author Picture
Published On: 13 August 2025

लाइफस्टाइल | स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा मौका है, जिसे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हर कोई देश प्रेम से भरा हुआ नजर आता है। कपड़े हो डेकोरेशन या फिर मिठाइयां हर कुछ तिरंगे के रंगों से भरा हुआ नजर आता है। भारत में कोई त्यौहार हो और मिठाइयां ना बने ऐसा भला कैसे हो सकता है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब आप मार्केट में जाएंगे तो आपको तिरंगे के रंग में रंगी एक से बढ़कर एक मिठाइयां देखने को मिलेगी। अगर आप कोई स्वादिष्ट मिठाई खाने बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ शानदार मिठाइयों के बारे में बताते हैं।

तिरंगा मोदक

मोदक एक ऐसी मिठाई है जिसे सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर भी अगर आप चाहे तो तिरंगे के रंग में रंगा मोदक बना सकते हैं। इसके लिए आपको ट्राई कलर के आटा में मावा, या नारियल भरकर इन्हें बनाना होगा।

तिरंगा लड्डू

लड्डू एक ऐसी मिठाई है जो हर मौके पर खाने में स्वादिष्ट लगती है। आप तीन अलग-अलग रंगों के लड्डू बना सकते हैं। इसमें नारंगी रंग के लिए बूंदी के लड्डू सफेद रंग के लिए नारियल के लड्डू और हरे रंग के लिए पिस्ता के लड्डू तैयार किए जा सकते हैं।

तिरंगा बर्फी

बर्फी बहुत ही आसानी से तैयार हो जाने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है। इसे आप एडिबल फूड कलर का उपयोग करके तीन रंगों में बहुत आसानी से बना सकते हैं। यह देखने में खूबसूरत लगने के साथ खाने में भी स्वादिष्ट लगेगी।

तिरंगा रसगुल्ला

सादे रसगुल्ला तैयार कर इसे अलग-अलग रंगों की चीनी की चाशनी में डुबोकर ऊपर से केसर और पिस्ता के साथ आप यह शानदार मिठाई बना सकते हैं। सफेद रंग के लिए शादी चाशनी हरे रंग के लिए हरे रंग की चाशनी और ऑरेंज के लिए नारंगी रंग के चाशनी का उपयोग करें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp