भोपाल | मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार को मंडला में भगवान बलराम जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में 1671 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। मंडला जिले के 1.39 लाख किसानों को इसमें से 28.11 करोड़ रुपये मिले।
इसके साथ ही सीएम 226.12 करोड़ रुपये की लागत से 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 202.25 करोड़ के 9 नए प्रोजेक्ट और 23.87 करोड़ के 15 तैयार प्रोजेक्ट शामिल हैं।
मुख्य विकास कार्य
- भीमडोंगरी में 1.72 करोड़ रुपये का पुलिस जनमित्र सहयोग केंद्र
- खजरी व अहमदपुर स्कूलों में 10-10 अतिरिक्त कक्ष
- दाढ़ीभानपुर स्कूल में 3 लैब और 4 कक्ष निर्माण
- लावाधार जलाशय का निर्माण, 185 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता
- बसनी में स्कूल भवन, ग्वारा में मुक्तिधाम बाउंड्री
- तिलगांव-चंदेहरा और चुटका-कुंडा मार्ग का निर्माण
- 6 उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण
सड़क और अन्य बड़े प्रोजेक्ट
- मदनपुर नैझर, नकावल और सहस्त्रधारा मार्ग
- घुटास-उमरिया महली-इलाही-घुघरी-चाबी सड़क
- कालपी-छिंदगांव-पिपरिया मार्ग
- पीएम ऊषा परियोजना के तहत कला महाविद्यालय उन्नयन
- 5 करोड़ का जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र भवन
- सूरजपुरा और तिलईपानी पंचायत भवन
