,

छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा का भव्य समापन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हुए शामिल

Author Picture
Published On: 14 August 2025

छिंदवाड़ा | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित तिरंगा यात्रा देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चौरई विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा सहित जिले के अन्य नेताओं ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

वंदे मातरम के उद्घोष

तिरंगा यात्रा के दौरान शहर की सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष गूंजते रहे। यात्रा का समापन भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित और मजबूत भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने, उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

खंडेलवाल ने कहा, “भाजपा ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया है। मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं, जिनके प्रयासों से पार्टी मजबूत होती है।” उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए नवाचार और एकजुटता पर भी जोर दिया।

बैठक संपन्न

इस मौके पर छिंदवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें सांसद विवेक बंटी साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, जिला प्रभारी संतोष पारीक, विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे, महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंसी, नथन शाह, ज्योति डेहरिया, कमलेश शाह, मोनिका बट्टी, गोपाल कवरेती, शैलेश चोपड़े, योगेश ठाकुर, धरम वर्मा, विजेंद्र ठाकुर, मदन राय, नीलू निर्मालकर, राजवंश ठाकुर, पप्पू सोनी, गोविंद दंताले, सोशल मीडिया प्रभारी हरिनारायण वर्मा और गंगाधर वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp