भोपाल | राजधानी भोपाल स्थित अपने निज निवास पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मुलाकात को डिप्टी सीएम ने गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल रीवा के गौरवशाली पूर्व छात्र हैं, जिनकी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का मान बढ़ा है।
स्मृतियों का साझा
चर्चा के दौरान दोनों ने रीवा से जुड़ी अनेक प्रेरणादायी स्मृतियों को साझा किया। डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि एडमिरल त्रिपाठी की सफल यात्रा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने भारतीय नौसेना प्रमुख के राष्ट्र रक्षा में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में नौसेना की उपलब्धियों की सराहना की।
आज भोपाल स्थित अपने निज निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी जी एवं उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हम सभी के लिए यह विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी जी सैनिक स्कूल, रीवा के गौरवशाली पूर्व छात्र रहे हैं।
चर्चा के दौरान उनके… pic.twitter.com/vxthhwP7Aw
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) August 14, 2025
दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने एडमिरल त्रिपाठी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए देश की सुरक्षा और सम्मान में उनके प्रयासों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। मुलाकात ने न केवल पुरानी यादों को ताजा किया, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प को भी और दृढ़ किया।
