,

भोपाल में जल तिरंगा यात्रा, CM यादव ने बोट क्लब से दी आजादी के संदेश के साथ यात्रा को गति

Author Picture
Published On: 14 August 2025

भोपाल | स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी भोपाल में ‘हर-घर तिरंगा अभियान’ के तहत ऐतिहासिक बड़ी झील से जल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बोट क्लब से यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर शहर एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

ये लोग रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के साथ जल तिरंगा यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रविंद्र यती, महापौर परिषद की सदस्य सुषमा बाबीसा, जोन अध्यक्ष आरती अनेजा, पार्षद प्रियंका मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

देशभक्ति और एकता का संदेश

बोट क्लब से शुरू हुई यह जल तिरंगा यात्रा बड़ी झील की लहरों पर तिरंगे की शान के साथ आगे बढ़ी। नांवों और सजावट से सजे जलमार्ग पर तिरंगे लहराते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हर-घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हर भारतीय के मन में देश के प्रति गर्व और एकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp