मनोरंजन | जब भी सुपर हीरो फ्रेंचाइजी की चर्चा निकलती है, तो लोगों के मुंह पर अपने आप ही सुपरमैन और बैटमैन जैसे नाम आने लगते हैं। वैसे तो हॉलीवुड ने हमें कई सारी सुपर हीरो दिए हैं लेकिन बैटमैन एक ऐसा सुपर हीरो है जो अपने धांसू अवतार किसे पहचाना जाता है। ये हॉलीवुड के सबसे कामयाब सुपर हीरो मूवीज में से एक है।
बैटमैन की कई सारी फिल्में आपने देखी होगी। उसके एक्शन सीन पर तालियां और सिटी भी बजाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिरकार यह कैसे बना है और हॉलीवुड में इसकी एंट्री कैसे हुई है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं।
कैसे बना बैटमैन
यह 1938 की बात है जब डीसी कॉमिक्स ने अपना पहला सुपर हीरो बनाया था। किस सुपर हीरो के नाम सुपरमैन रखा गया था। इसकी एंट्री के साथ ही दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ गई की बैटमैन का निर्माण करना पड़ा। बैटमैन को आर्टिस्ट बॉब के और लेखक बिल फिंगर ने तैयार किया था। इन दोनों ने सुपरमैन से इंस्पायर होकर इसे तैयार किया था। 30 मार्च 1939 को कॉमिक बुक डिटेक्टिव कॉमिक्स के 27वें अंक में इसे पहली बार जगह दी गई थी।
कौन है बैटमैन
बैटमैन एक फिक्शनल कैरक्टर है जिसका असली नाम ब्रूस वेन है जो गौथम शहर में रहता है और बहुत अमीर है। बचपन में उसके माता-पिता की हत्या कर दी जाती है और वह हत्यारों से बदला लेने की कसम खाता है। बैटमैन के लुक को चमगादड़ से इंस्पायर होकर बनाया गया है।
हॉलीवुड में कैसे हुई एंट्री
डीसी फिल्म ने जब सुपर हीरोज मूवी की शुरुआत की तब सुपरमैन के बाद सबसे बड़ी हिट फ्रेंचाइजी बैटमैन साबित हुई। 1943 में पहली बार बड़े पर्दे पर पहुंचा। कोलंबिया पिक्चर ने इसका निर्माण किया था। इसके 15 चैप्टर रिलीज किए गए थे जो हफ्ते में एक बार आते थे। उस समय लैंबर्ट हीलियर ने इस किरदार को निभाया था। यह सीरीज हिट सावित्री और कोलंबिया पिक्चर्स में 1954 और 1962 में इसे वापस रिलीज किया।
कितने कलाकार बने बैटमैन
अब तक बैटमैन पर 16 फिल्में बन चुकी है, जिनमें दो एपिसोडिक सीरीज थी जिन्हें कोलंबिया पिक्चर्स ने बनाया था। इसके बाद 60 के दशक में फिल्में बना शुरू हुई। अब तक कई सारे सितारे इस किरदार को निभा चुके हैं।
