नई दिल्ली | स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति से भारत ऐसा मौका है जब सभी मस्ती में डूबे नजर आते हैं। ये केवल देश भक्ति का ही नहीं बल्कि छुट्टियां मनाने का भी मौका होता है जब दोस्तों और परिवार के साथ घूमने करने का प्लान बनाया जा सकता है। इस साल इंडिपेंडेंस डे पर अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो भारत में कुछ शानदार स्थान मौजूद है।
इन जगहों पर जाने पर आपको केवल प्राकृतिक सुंदरता ही नहीं बल्कि अलग-अलग रोमांच का आनंद लेने को भी मिलेगा। अगर आपको पहाड़ों की शांति, ठंडी हवा और बर्फ पसंद है तो चलिए हम आपको इन जगहों के के बारे में बता देते हैं।
हिमाचल प्रदेश
अगर आप प्रकृति के सुंदरता के बीच अपना समय विधान ना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश बेस्ट रहेगा। यहां की स्थिति घाटी घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। न जाने पर आपको दूर-दूर तक फैले पहाड़, नदियां और छोटे-छोटे गांव दिखाई देंगे। अगस्त के महीने में यहां का मौसम काफी सुहाना होता है।
कुमारकोम केरल
प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए केरल भी एक बेहतरीन इलाका है। यहां के कुमारकोम में आप बैकवॉटर्स और हाउसबोट का आनंद ले सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अगर किसी शांति से भरपूर जगह जाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह परफेक्ट है।
स्पीट्ज रेंज
लद्दाख की ये जगह एडवेंचर लवर्स के लिए बेस्ट है। यहां बर्फीले पहाड़, पुरानी झील और प्राकृतिक सौंदर्य आपका दिल जीत लेगा। छुट्टियां मनाने के लिए यह बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
अंडमान निकोबार आइलैंड
अगर आप समुद्र और दूर-दूर तक फैले हुए बीच पसंद करते हैं तो यह जगह बेस्ट है। यहां पर आपको क्रिस्टल क्लियर वॉटर और सफेद रेत के बीच देखने को मिलेंगे। हैवलॉक, रॉस और नियू आइलैंड यहां के प्रसिद्ध स्थान हैं।
