भोपाल | स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय परिसर में और नगर निगम अध्यक्ष किषन सूर्यवंषी ने माता मंदिर स्थित निगम कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण समारोह में महापौर राय ने फायर ब्रिगेड कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान वितरण किया गया।
विद्यार्थी शामिल
महापौर ने इस अवसर पर निगमकर्मियों के 10वीं और 12वीं कक्षा के 75% से अधिक अंक लाने वाले 39 मेधावी छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। इनमें 10वीं के 20 और 12वीं के 19 विद्यार्थी शामिल रहे।
नागरिकों को बधाई
माता मंदिर निगम कार्यालय में अध्यक्ष सूर्यवंषी ने भी ध्वजारोहण के बाद नागरिकों को बधाई दी और मिष्ठान वितरित किया। इन कार्यक्रमों में महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन, अपर आयुक्त, उपायुक्त सहित अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
