नई दिल्ली, Independence Day 2025 | स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासी के लिए कितना खास होता है इस बात को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। आज के दिन 200 साल की गुलामी के बाद भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। आज हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस खास मौके पर अगर आप अपने दोस्तों और परिवार को विश करना चाहते हैं तो कुछ खास संदेशों के जरिए कर सकते हैं।
आजादी के इस दिन पर दिल्ली स्थित लाल किले के अलावा लोगों के घरों, दफ्तर, स्कूलों को सोसाइटी में ध्वजारोहण कार्यक्रम होते हैं। हर कोई देशभक्त में डूबा नजर आता है और वीर जवानों के बलिदानों को याद करता है। सोशल मीडिया पर भी बढ़िया की बहार देखने को मिल ही जाती है। अगर आप खास तरीके से अपनों को बधाई देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ शुभकामनाएं बताते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
न जियो तुम धर्म के नाम पर,
न मरो तुम धर्मं के नाम पर।
वतन का धर्म इंसानियत ही है,
बस जियो तुम वतन के नाम पर।
भारत माता की जय।
आओ तिरंगे की शान में अपनी जान लुटा दें,
यही सच्ची देशभक्ति है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,
वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा
भारत में है गौरव, प्रेम और भाईचारा, मेरा भारत देश है सबसे न्यारा।
ना झुकेगा सिर तिरंगे का, ना रुकेंगी देशभक्ति की राहें
हम वतन के रखवाले हैं, हमारे जज्बे को कोई खत्म न कर पाए।
वीरों के बलिदान की बदौलत हम आजाद हैं,
इस आजादी को सदा सलाम करें।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
तिरंगे के रंग में रंग जाएं, दिल में देशभक्ति भर जाए,
हर गली, हर मोहल्ला कहे, भारत माता की जय गूंज जाए।
