ISRO के सितारे शुभांशु शुक्ला आज अपने वतन लौटे, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; लखनऊ में तैयारियां जोर-शोर से

Author Picture
Published On: 17 August 2025

नई दिल्ली | लखनऊ के निवासी और अंतरिक्ष में तिरंगा लहराकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले शुभांशु शुक्ला अपने वतन लौट आए हैं। आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शुभांशु ने Axiom-4 मिशन की सफलता के लिए एक वर्ष से अधिक समय नासा में रहकर कड़ी मेहनत और तैयारी की थी। उनकी इस उपलब्धि से देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है।

लखनऊ के गौरव और अंतरिक्ष में जाकर तिरंगा फहराने वाले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला वतन लौट आए हैं। लोगों ने देश का नाम रोशन करने वाले इस वीर सपूत का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया और उन पर गर्व जताया।

लखनऊ में होगा भव्य स्वागत

लखनऊ के गौरव शुभांशु शुक्ला का वतन लौटने के बाद अब भव्य स्वागत उनके गृह नगर लखनऊ में होने वाला है। फिलहाल वह लगभग एक हफ्ते तक दिल्ली में रहेंगे, जहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की संभावना है। हालांकि मुलाकात का समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 17 अगस्त की शाम या 18 अगस्त की सुबह हो सकती है। दिल्ली प्रवास के दौरान शुभांशु 23 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

एयरपोर्ट से स्कूल तक होगा भव्य रोड शो

दिल्ली प्रवास के दौरान शुभांशु 23 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 25 अगस्त को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अपने गृहनगर लखनऊ पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर उनके स्कूल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) तक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। स्कूल में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी पर ट्वीट कर खुशी जताई और इसे भारत व इसरो के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि शुभांशु के साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी लौटे हैं, जो गगनयान मिशन के लिए चुने गए पहले अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। शुभांशु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp