,

ग्वालियर: प्लॉट निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, पथराव और फायरिंग; 5 नामजद

Author Picture
Published On: 17 August 2025

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के गुदड़ी मोहल्ले में शनिवार शाम प्लॉट पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों से मारपीट, पथराव और फायरिंग तक की नौबत आ गई। घटना में तनाव फैलने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, जयंती बिजोला अपने प्लॉट पर निर्माण करवा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी छोटू शाक्य और उसके परिवार ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने छत से पथराव किया और दो राउंड हवाई फायर किए।

वीडियो वायरल

पीड़ित पक्ष ने बताया कि हमले में महिलाएं भी शामिल थीं। रविवार को घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिलाएं गाली-गलौज करती और पत्थर फेंकती नजर आ रही हैं। पीड़ितों ने यह वीडियो पुलिस को भी सौंपा है।

मामला दर्ज

शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छोटू शाक्य, मनीष शाक्य, मनीषा शाक्य, कुणाल शाक्य और सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद प्लॉट निर्माण को लेकर हुआ था। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों पर आधारित होगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp