स्त्री के बाद अब होगा वैंपायर का तांडव, रश्मिका और आयुष्मान के किरदार ने मचाई धूम

Author Picture
Published On: 18 August 2025

मैडॉक फिल्म (वैंपायर) एक ऐसा ब्रांड है जो हॉरर कॉमेडी जॉनर को लेकर बहुत फेमस है। अब ये ब्रांड एक और फिल्म लेकर आ रहा है। इसमें आपको कोई भेड़िया या स्त्री की कहानी नहीं बल्कि वैंपायर की कहानी नजर आएगी। यह मोस्ट अवेटेड फिल्म अब दुनिया को वैंपायर का नजारा दिखाएगी।

स्त्री 2 की सफलता के बाद ही मेकर्स ने थामा के बारे में कंफर्म कर दिया था। लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है क्योंकि मेकर्स ने स्टार कास्ट का पहला लुक जारी कर दिया है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। दोनों ही कलाकारों का लुक शानदार दिखाई दे रहा है।

थामा का लुक रिवील

मेकर्स ने एक-एक करके फिल्म का लुक रिवील किया है। सबसे पहले आयुष्मान खुराना का अवतार सामने आया। इसमें वह बिल्कुल इंटेंस मोड में दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे और आसपास दिखाई दे रही चीज फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम करेगी। वह फिल्म में आलोक भूमिका में नजर आएंगे जो इंसानियत की आखिरी उम्मीद है।

रश्मिका ने मचाई धूम

रश्मिका का पहला लुक भी काफी शानदार है। वो ताइका के लोक में नजर आने वाली है। पोस्टर के साथ उनके रोल को डिस्क्राइब भी किया गया है। बताया गया है कि यह रोशनी की एक ही पहली किरण है। एक्ट्रेस का लुक देखने लायक है। वो फिल्म में कोई भोली भाली लड़की नहीं बल्कि खतरनाक वैंपायर के अवतार में नजर आएंगी।

कौन है विलेन

इस फिल्म ने खलनायक की भूमिका नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी निभाने वाले हैं। वह अंधेरे के बादशाह के किरदार में नजर आएंगे। हर फिल्म की तरह उनकी इस फिल्म का लुक भी बहुत शानदार है। वो यक्षासन की किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में परेश रावल भी दिखाई देने वाले हैं। पोस्टर में वह काफी डरे सहमे दिख रहे हैं। हर बार की तरह वह इस बार भी हॉरर में कॉमेडी ढूंढते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम राम बजाज गोयल है। आदित्य के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म सिनेमाघर में दस्तक दिवाली के समय देने वाली है। इसका टीजर 19 अगस्त की सुबह आएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp