भारत के सबसे डरावने समुद्री बीच, यहां रात को आती हैं आवाजें; अंधेरा होने के बाद जाने से डरते हैं लोग

Author Picture
Published On: 20 August 2025

लाइफस्टाइल | दुनिया सहित भारत में ऐसे कई रहस्यों से भरे स्थान मौजूद हैं, जिन्हें अपनी किसी न किसी कहानी या फिर कारणों की वजह से पहचाना जाता है। हमारे देश में भी कुछ ऐसी समुद्री जगह मौजूद है जहां पर होने वाली घटनाओं की वजह से लोग रात में यहां जाने से परहेज करते हैं।

यह समुद्री बीच देखने में तो खूबसूरत लगते हैं लेकिन रात होते ही यह देवताओं, आत्माओं या प्राचीन श्राप से जोड़कर देखे जाते हैं। इन जगहों से जुड़ी घटनाओं के बारे में सुनने के बाद कुछ लोग यहां जानबूझकर घूमना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अंधविश्वास है। वहीं कुछ ऐसे स्थानों से दूर रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताते हैं।

गुजरात का बीच

गुजरात में एक डरावना बीच मौजूद है। इस जगह की सबसे बड़ी खासियत यहां की काली रेत है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले लोगों की मौत होने के बाद उन्हें यहां पर जलाया जाता था इसलिए रेत काली हो गई है। वह यह भी कहते हैं की रात में यहां अजीब आवाज आती हैं और कई लोगों ने आत्माएं देखने का दावा भी किया है। यह तो अभी कितने सच हैं यह कह पाना तो मुश्किल है लेकिन यह गुजरात के सबसे अनोखी तट में से एक है। यह सूरत में मौजूद है और डुमास बीच से इसकी दूरी 18 किलोमीटर पड़ती है।

मुंबई का बीच

मुंबई में समुद्र लोगों को अक्सर आकर्षित करने का काम करता है। यहां जाने वाले लोग मरीन ड्राइव घूमने जरूर जाते हैं। दिन में यह जगह जितनी खूबसूरत लगती है रात में लोग उतना ही इसे डरते हैं। मरीन ड्राइव में कई लोगों ने आत्महत्या की है और लोगों का कहना है कि यहां मरने वालों की आत्मा भटकती है इसलिए रात में वह यहां जाने से बचते हैं। यह मुंबई के नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड पर मौजूद है।

अंडमान निकोबार का बीच

अंडमान निकोबार अपनी खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां बलुदेरा बीच है जिसके बारे में लोगों का कहना है कि ब्रिटिश काल में लोगों को यहां मार कर फेंक दिया जाता था। आज भी यहां पर लोगों को आत्माएं भटकती हुई नजर आती है। लोग यहां रात में घूमने जाने से घबराते हैं। दिन के समय यह जगह वॉटर प्लेस स्पोर्ट्स प्लेस के लिए प्रसिद्ध है। इसे माया बंदर कहा जाता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp