मनोरंजन | रामायण बॉलीवुड इंडस्ट्री की मच अवेटेड और मोस्ट एक्सपेंसिव फिल्म बन चुकी है। इस नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर नितेश तिवारी बना रहे हैं। फिल्म को लेकर मेकर्स बड़े लेवल पर तैयारी कर रहे हैं। पैसों की परवाह न करते हुए अभिषेक दुनिया भर में फेमस बनाने की कोशिश की जा रही है।
अब हाल ही में रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा ने पुरानी फिल्मों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि भारत में भारतीयों को खुश करने के लिए वह फिल्म नहीं बना रहे बल्कि इस ग्लोबल लेवल पर बनाई जा रही है।
ग्लोबल लेवल पर जाना चाहिए रामायण
नमित मल्होत्रा ने रामायण को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही यह ग्लोबल फिल्म रही है। मैंने इसे भारतीयों को खुश करने के लिए नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर फेमस करने के लिए बनाया है। अगर आप रामायण देखने जाते हैं और आपका परिवार इसे देखा है भारत में लोग इसे देखते हैं तो क्या फर्क पड़ता है। किसी भी दूसरी फिल्म की तरह इसकी भी बात होनी चाहिए।
असफलता पर दिया रिएक्शन
निर्माता ने यह कहा कि अगर इस फिल्म को वेस्टर्न देश में नहीं देखा जाता है तो यह उनके लिए असफलता की तरह होगा। नमित ने कहा अगर वेस्टर्न देश के लोगों को यह पसंद नहीं आती तो मैं इसे असफल मानूंगा क्योंकि यह दुनिया के लिए है। अगर यह आपको पसंद नहीं है तो मुझे शर्म आनी चाहिए कि मुझे बेहतर काम करना चाहिए था।
फिल्म की स्टार कास्ट
रामायण के स्टार कास्ट की बात करें तो 4000 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है यह फिल्म दो पार्ट में आएगी। पहला हिस्सा 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा। रणबीर कपूर भगवान राम और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। साउथ सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे।
