मनोरंजन | हिंदी सिनेमा दर्शकों के मनोरंजन के लिए अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी है, जो आने वाली जनरेशन को कभी बोर नहीं करती। OTT प्लेटफार्म पर यह उपलब्ध है और आप इन्हें जितनी बार भी देख लें कहानी बिल्कुल नहीं लगती है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो 32 साल पहले थिएटर में आई थी और जूही चावला को लीड कैरेक्टर में देखा गया था।
यह क्राईम थ्रिलर फिल्म है, जिसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी और ऐसा लगेगा कि कोई आपके पीछे पड़ा हुआ है। 32 साल पहले आई इस फिल्म की रेटिंग भी जबरदस्त है। चलिए जान लेते हैं खौफ पैदा करने वाली यह फिल्म कौन सी है और आप इसे कहां देख सकते हैं।
32 साल पुरानी हॉरर थ्रिलर
1993 में एक कहानी आई थी। जिसका नाम डर था, जो कॉलेज के सनकी लड़के की है। इसे एक लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन वह अपनी मोहब्बत का इजहार नहीं कर पाता। बचपन में सिर से मां का साया उठ जाता है और पिता काम में व्यस्त रहते हैं। इस वजह से लड़के को बचपन से ही चीजों को लेकर ऑब्सेशन होता है वही वह लड़की किसी और से प्यार करती है।
लड़का शुरू से उसे फोन करके परेशान करता है और हर जगह उसे फॉलो करता है। जब यह बात तो अपने आशिक को बताती है तो उसे सन की लड़के को पकड़ने की योजना बनाई जाती है। लड़का इतना ऑबसेस्ड होता है कि वह उसे किसी और के साथ नहीं देख सकता और उसे धमकाता रहता है। जब वह हीरोइन के बॉयफ्रेंड को खत्म करने में असफल होता है, तो उससे दोस्ती करता है ताकि हर वक्त उनपर नजर रख सके।
हिला देगी डर की कहानी
फिल्म डर की यह कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती। जब लड़की और उसका बॉयफ्रेंड सनकी आशिक को चकमा देकर गोवा की जगह न्यूजीलैंड चले जाते हैं तो वह वहां भी उनके पीछे पहुंच जाता है। जब लड़के को पता चलता है कि राहुल ही वह लड़का है जो उसकी बीवी के पीछे पड़ा है तो वह से मारने की कोशिश करता है लेकिन उसे चाकू लग जाता है। इसके बाद, वह लड़की को एक बोट में लेकर जाता है और उसे धमकी देता है। फिल्म के क्लाइमेक्स में इस सनकी आशिकी की मौत दिखाई गई है।
कहां देख सकते हैं फिल्म
यशराज बैनर के बनाई गई यह रोमांटिक थ्रिलर आपके होश उड़ा देगी। इस फिल्म में आपको जूही चावला, शाहरुख खान और सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जूही और सनी का रोमांटिक एंगल है और शाहरुख खान को सन की आशिक के रूप में दिखाया गया है। कक्कक… किरण शाहरुख खान की इसी फिल्म का पॉपुलर डायलॉग है।आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
