मनोरंजन | टेलीविजन का सबसे मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss 19 इस समय काफी ज्यादा चर्चा में है। लगातार इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट और झलकियां शेयर की जा रही है। शो में कौन आने वाला है इस बात की अनाउंसमेंट सस्पेंस के साथ की जा रही है। अब कर हसीना का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया है जिसे इंटरनेट की जान कहा जाता है।
बिग बॉस कंटेस्टेंट के रूप में जिस हसीना के शो में शामिल होने की बात सामने आई है। वह दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुकी है। इस बार घर में सोशल मीडिया बॉलीवुड और टीवी सभी से जुड़े सितारों की एंट्री हो रही है। डेमोक्रेसी की थीम के बीच या एक दूसरे से तगड़ा मुकाबला करेंगे।
Bigg Boss 19 में नगमा की एंट्री
बिग बॉस सीजन 19, 24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। जो लिस्ट सामने आई है उसमें से एक नाम नगमा मिराजकर का है जो कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं।
ब्वॉयफ्रेंड के साथ एंट्री
नगमा शो में अकेले नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड आवेज दरबार के साथ एंट्री ले रही हैं। जो प्रोमो सामने आया है उसमें उन्हें ब्लू कलर की ड्रेस पहन कर अपनी अदाएं बिखेरते देखा जा सकता है। वैसे तो केवल उनकी आंखों को दिखाया गया है लेकिन आवाज और दूसरी चीजों से लोग समझ चुके हैं कि यह कौन है।
सोशल मीडिया सेंसेशन हैं नगमा
आवेज दरबार कोई और नहीं बल्कि मशहूर सेलिब्रिटी गौहर खान के देवर है और नगमा उनकी होने वाली देवरानी हैं। नगमा एक्टिंग वर्ल्ड से दूर है लेकिन इंटरनेट पर एक फेमस पर्सनैलिटी है। 2020 में वह टिकटॉक से फेमस हुई थी और अब उन्हें यूट्यूब पर एक मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 7.8 मिलियन है।
दीपिका संग किया काम
नगमा को अक्षर इंटरनेट पर फैशन और ब्यूटी रिलेटेड कंटेंट शेयर करते हुए देखा जाता है। उन्हें कहीं म्यूजिक वीडियो में काम करते हुए देखा जा चुका है। 2022 के लंदन फैशन वीक में उन्होंने वॉक भी किया था। दीपिका पादुकोण के साथ को एक एड में नजर आ चुकी हैं। इंटरनेट की दुनिया में वह काफी मशहूर है।
