मनोरंजन | बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। अपने शानदार डांस स्टाइल और एक्टिंग के दम पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले गोविंद प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनकी पर्सनल जिंदगी सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। कलेक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक की इच्छा जताई है। हर जगह इस बात की चर्चा चल रही है।
सुनीता आहूजा भी एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखती है। एक्टिंग के अलावा उन्हें अपनी बेबाकी के लिए पहचाना जाता है। कोई भी बात बहुत खुलकर लोगों के सामने रख देती हैं। अब एक्टर से तलाक की अफवाह के बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा कर दिया है। सुनीता ने बताया कि दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की वजह से उन्होंने गोविंदा को अपना पति बनाया था।
धर्मेंद्र के कारण बनी गोविंदा सुनीता की जोड़ी
गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कौन एक्टर्स में से एक है जो एक्टिंग से तो दूर हो चुके हैं लेकिन फिर भी लोगों के बीच छाए रहते हैं। सिनेमा लवर के बीच उनकी पुरानी फिल्में आज भी फेमस है। इसके अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी कुछ चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने इस बात को स्वीकार किया है कि धर्मेंद्र उनका क्रश थे। गोविंद से शादी करने का फैसला भी उन्होंने धर्मेंद्र की वजह से लिया था।
सुनीता ने बताया कि मुझे धर्म जी पसंद है और उनके अलावा कोई भी पसंद नहीं है। लेकिन अब मैं शाहरुख खान के काम की शौकीन हूं, वो सज्जन व्यक्ति हैं। जवानी के दिनों की बात करूं तो उसे समय मैं धर्मेंद्र जी को पसंद करती थी। मैं गोविंद से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह धर्मेंद्र जी जैसे दिखते हैं और दोनों पंजाबी हैं।
धर्मेंद्र से की थी शेयर
सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि गोविंदा ने एक बार फिल्म सैंडविच में धर्मेंद्र जी से प्रेरित भूमिका निभाई थी। यहां पर उन्हें दिग्गज एक्टर की याद आ गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि मैं एक बार खुद धर्म जी से कहा था कि यह थोड़ा-थोड़ा आपके जैसे दिखता है इसलिए मैंने शादी की है।
