नई दिल्ली | घूमने फिरने के शौकीन तो हमेशा ऐसी जगह पर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें इतिहास और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिले। हमेशा नए स्थान पर जाना उन्हें एक्सप्लोर करना उनके बारे में सब कुछ जानना यह ट्रैवलिंग के शौकीनों का शौक होता है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता घूमना पसंद करने वालों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।
कोलकाता एक ऐसी जगह है जहां पर आपको सुंदरता और इतिहास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कुछ स्थान तो ऐसे हैं जहां आप बिल्कुल फ्री में घूम सकते हैं। अगर कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो दोस्तों और परिवार के साथ यहां मौज मस्ती कर सकते हैं। हुगली नदी के तट पर बसा कोलकाता एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इसे सिटी ऑफ़ जॉय के नाम से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ सुंदर जगह के बारे में बताते हैं।
मार्बल पैलेस
अगर आप कोलकाता जा रहे हैं तो वहां का मार्बल पैलेस घूमने ना भूलें। अक्सर ऐतिहासिक जगह का दीदार करने के लिए हमें टिकट लेनी पड़ती है लेकिन मार्बल पहले से कैसी जगह है जहां आप फ्री में घूम सकते हैं। 1835 में राजेंद्र मुलिक ने इसका निर्माण करवाया था। वह एक धनी बंगाली व्यापारी और कला संग्राहक थे। यह कोलकाता में देख ले लायक सबसे आकर्षक चीजों में से एक है। यहां की वास्तुकला इतिहास प्रेमियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है
हावड़ा ब्रिज
हावड़ा ब्रिज को कोलकाता की शान कहा जाता है। हुगली नदी पर मौजूद यह ब्रिज भारत के सबसे चर्चित और आकर्षक ब्रिज में से एक है। कई लोग इसे रवींद्र सेतु के नाम से पहचानते हैं। 1936 में इसका निर्माण शुरू हुआ था और यह 1942 में पूरा किया गया। यह एक कैंटीलीवर पुल है इसके निर्माण में पिलर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह दुनिया का तीसरा सबसे लंबा कैंटीलीवर पुल है। यहां से हुगली नदी की खूबसूरती को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
नेशनल लायब्रेरी
अगर आप किताबें पढ़ने की शौकीन है या पुरानी किताबों का कलेक्शन करना आपको अच्छा लगता है तो यह लाइब्रेरी बहुत ही शानदार जगह है। इसे भारत का सबसे बड़ा पुस्तकालय माना जाता है। लोगों के बीच इंपीरियल लाइब्रेरी के नाम से मशहूर है। यह कोलकाता के बेलवेडियर एस्टेट में है। यहां पर 25 लाख से ज्यादा किताबें और अभिलेख मौजूद है। इतिहास प्रेमियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।
मिलेनियम पार्क
हुगली नदी के किनारे मिलेनियम पार्क मौजूद है जो प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी फेमस है। यहां पर घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगता है। 2.5 कि लंबे इस पार्क में सुबह शाम कई लोग टहलने के लिए पहुंचते हैं। यहां पर बच्चों के लिए झूले और मनोरंजन के अन्य साधन मौजूद है। इस पार्क से आपको हुगली नदी और हावड़ा ब्रिज का शानदार दृश्य दिखाई देगा।
