बनकर तैयार हुआ आलिया-रणबीर का आलीशान आशियाना, 250 करोड़ है कीमत; दादी के नाम पर है बंगला

Author Picture
Published On: 24 August 2025

मनोरंजन | रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने सपनों के आशियाने को बहुत मेहनत के साथ तैयार करवा रहे हैं। लंबे समय से इनका आशियाना बन रहा है जो अब लगभग बनकर तैयार है। इसकी कीमत ढाई सौ करोड़ रुपए और नाम कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। यह रणबीर के दादा-दादी के नाम का घर है जो बेटी राहा के लिए तोहफा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्दी इस नए घर में शिफ्ट हो सकता है। यह घर बनाकर तैयार हो गया है और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि 6 मंजिल का बंगला है जो हर तरह की लग्जरी से भरपूर है।

पारिवारिक प्रॉपर्टी पर बना बंगला

जानकारी के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह प्रॉपर्टी पारिवारिक विरासत है। उनके दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की थी। 1980 में से ऋषि कपूर और नीतू कपूर को दिया गया और अब आलिया और रणबीर जल्द ही यहां शिफ्ट हो सकते हैं।

कैसा है कपल का बंगला

कपल का यह घर सौंदर्य, हरियाली और सादगी का संगम कहा जा सकता है। बालकनी को पौधों से सजाया गया है। पहली मंजिल पर भव्य झूमर लगाए गए हैं। इसके अलावा घर की हर चीज लग्जरी दिखाई दे रही है। बता दें कि आलिया भट्ट को अपनी बेटी के साथ कई बार यहां आते-जाते देखा गया है।

दादी के नाम पर बंगला

यह प्रॉपर्टी पारिवारिक है यही वजह है कि इसका नाम रणवीर की दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया है। कपल ने इसे अपनी बेटी के लिए तैयार किया है। इसकी कीमत ढाई सौ करोड़ रुपए बताई जा रही है और यह राहा के नाम पर रजिस्टर होगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp