लाइफस्टाइल | दुनिया घूमने की अलग-अलग जगहों के बारे में तो हम सभी को जानकारी निकालते रहते हैं। हम यह देखते हैं कि किन स्थानों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। पर्यटक स्थलों तक तो ठीक है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दुनिया का अंत कहां होता होगा। वह कौन सा देश होगा इस पृथ्वी का अंतिम कोना होगा।
अगर आप धरती की बात करेंगे तो यहां का आखिरी छोर बर्फ से ढका हुआ और बहुत ही रहस्यमय है। यह सोचने में जितना दिलचस्प है उतना ही खतरनाक भी है। चलिए हम आपको बता देते हैं की आखिरी देश कौन सा है और कैसा है।
दुनिया का आखिरी देश
इस दुनिया के आखिरी देश की बात करें तो वह नॉर्वे है। जहां से आपको केवल समुद्र और ग्लेशियर देखने को मिलेंगे। इसके अंतिम कोने पर खड़े होकर आप देखेंगे तो आपको कुछ भी नहीं दिखाई देगा। एक मात्र ऐसी जगह है जहां पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात होती है।
6 महीने दिन 6 महीने रात
नॉर्वे में 6 महीने दिन और 6 महीने की रात होती है। यहां पर में से लेकर जुलाई तक सूरज डूबता नहीं है। वहीं नवंबर से लेकर जनवरी तक सूरज निकलता नहीं है। इन दोनों ही चीजों को अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है पहले मिडनाइट सन और दूसरी पोलर नाइट। सर्दियों में यहां सूरज नहीं दिखता और गर्मी में कभी भी नहीं डूबता। नॉर्वे के हेमरफेस्ट शहर में केवल 40 मिनट के लिए सूरज डूबता है। इस जगह को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन के नाम से पहचाना जाता है।
इस सड़क के बाद कुछ भी नहीं
नॉर्वे में दुनिया का आखिरी छोर मौजूद है। इस दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है जिसका नाम E 69 है। 14 किलोमीटर इस लंबे हाईवे पर अकेले जाने की मनाही है। इसका कोई छोड़ नहीं है और कुछ ऐसी चीज दिखाई दे सकती है जो बहुत खतरनाक हो। यहां जाने के लिए स्थानीय प्रशासन से परमिशन लेनी पड़ती है।
