देश | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया। अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन शुरू हो गया है और इसे जापान, यूरोप समेत 100 से अधिक देशों में निर्यात किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे के दूसरे दिन अहमदाबाद के हंसलपुर में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ को हरी झंडी दिखाकर लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का भी उद्घाटन किया।
मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारुति सुजुकी के नए प्लांट में नई असेंबली लाइन का उद्घाटन किया, जिससे अब इलेक्ट्रिक एसयूवी का स्थानीय उत्पादन शुरू हो गया है। साथ ही, बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के ज्वाइंट वेंचर टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन भी शुरू कर दिया गया है।
SMG प्लांट का विस्तार
हंसलपुर, गुजरात में स्थित सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) का प्लांट लगभग 640 एकड़ में फैला हुआ है और इसकी मौजूदा वार्षिक उत्पादन क्षमता 7.5 लाख यूनिट है। इस प्लांट में तीन प्रोडक्शन लाइन हैं और नई असेंबली लाइन शुरू होने के बाद उत्पादन क्षमता और बढ़ जाएगी। मारुति सुजुकी ने इसे हाल ही में सुजुकी मोटर कॉर्प से अधिग्रहित किया है और कंपनी का लक्ष्य इस दशक के अंत तक उत्पादन क्षमता को दोगुना करके 4 मिलियन कारों तक पहुंचाना है।
भारत में निर्यात शुरू
अहमदाबाद के हंसलपुर में स्थित मारुति सुजुकी के प्लांट की शुरुआत मार्च 2014 में हुई थी, जहां सबसे पहले बलेनो का उत्पादन शुरू किया गया था। अब इस प्लांट से कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘Maruti e Vitara’ का उत्पादन भी शुरू हो गया है, जिसे भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में निर्यात किया जाएगा।
