किस OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होगी महावतार नरसिम्हा? रेस में ये प्लेटफॉर्म सबसे आगे

Author Picture
Published On: 26 August 2025

मनोरंजन | साउथ सिनेमा की एनीमेटेड मूवी महा अवतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। सिनेमाघर में इसने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है और कमाई के मामले में टॉप पर रही है। अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर इसके रिलीज होने की चर्चा तेज हो गई है।

मेकर्स ने यह पहले ही क्लियर कर दिया है कि ऑनलाइन रिलीज के लिए किसी भी प्लेटफार्म के साथ उनकी कोई डील नहीं हुई है। हालांकि इस बीच एक ऐसा ऐसा प्लेटफॉर्म है जो फिल्म की ऑनलाइन रिलीज को लेकर दौड़ में सबसे आगे है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद इस पर फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि यह फिल्म कहां रिलीज हो सकती है।

कहां रिलीज हो सकती है महावतार नरसिम्हा

इस फिल्म को रिलीज हुई एक महीना बीत चुका है और यह सिनेमाघर में अब तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। क्रिटिक्स और ऑडियंस ने इस फिल्म की कहानी और एनीमेशन को पॉजिटिव रिस्पांस दिया है। इसकी सफलता का अहम कारण यही रहा। ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है की फिल्म को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक इस प्लेटफार्म पर जगह मिल सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि करना मुश्किल है। किसी भी फिल्म के रिलीज होने के बाद उसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। अब लग रहा है कि इसे भी दिवाली तक रिलीज किया जा सकता है।

कमाई में मचाया धमाल

25 जुलाई को इस पौराणिक कथा को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इसने अपनी धमाकेदार कमाई से लोगों को हैरान कर दिया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 233 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी कमाई का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 300 करोड़ रहा। यह सफलता का इतिहास रच चुकी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp