मनोरंजन | Bigg Boss 19 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यू से शो में टीवी के मशहूर कलाकार अनुज यानी कि गौरव खन्ना को देखा जा रहा है। जब से वह इसका हिस्सा बने हैं तभी से लगातार खबरों में बने हुए हैं।
अब हाल ही में गौरव को यह बताते हुए देखा गया की शादी के 9 साल बाद भी उन्होंने बेबी प्लान क्यों नहीं किया है। एक्टर ने बताया कि वह तो पिता बनना चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी मां नहीं बनना चाहती। जब से एक्टर ने यह बात कही है तब से उनकी पत्नी सुर्खियों में बनी हुई हैं। चलिए हम आपको उनके बारे में बता देते हैं।
कौन है गौरव खन्ना की पत्नी
अगर आप गौरव खन्ना की पत्नी को जानना चाहते हैं तो वह आकांक्षा चमोला है। अपने पति की तरह वह भी टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती हैं। 41 साल की इस एक्ट्रेस को स्वरागिनी कैसे मुझे तुम मिल गए और भूतू जैसे टीवी शो में देखा जा चुका है। 2015 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है।
शानदार है लव स्टोरी
अपनी पत्नी के साथ एक्टर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से काम नहीं है। दोनों एक ऑडिशन के दौरान पहली बार मिले थे। यहां गौरव पहली बार में ही आकांक्षा को अपना दिल दे बैठे थे। दूसरी तरफ आकांक्षा को इन सारी बातों के बारे में पता नहीं था। गौरव पहले भी बता चुके हैं कि अपनी पत्नी से बात करने का बहाना ढूंढने के लिए वह उनसे एक्टिंग टिप्स मांगा करते थे।
View this post on Instagram
जब दूसरे ऑडिशन पर जाने के दौरान गौरव ने आकांक्षा को राइड दी तब एक्ट्रेस मुस्कुराई थी। एक्ट्रेस की इसी हसी को देखकर गौरव समझ चुके थे कि अब वह फंस गई हैं। उसे समय गौरव ने आकांक्षा को अपना नाम भी राकेश बताया था। अब कपल की शादी को 9 साल हो गए हैं।
