ये हैं Bigg Boss के ड्रामेबाज कंटेस्टेंट, इन्होंने शो में जमकर मचाया धमाल

Author Picture
Published On: 28 August 2025

मनोरंजन | Bigg Boss को ऐसे ही टीवी का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शियल शो नहीं कहा जाता। यहां आने वाले कंटेस्टेंट वाकई में इस शो को कंट्रोवर्सी से भर कर रख देते हैं। हर सीजन में कोई ना कोई ऐसा कंटेस्टेंट जरूर आता है जो अपने अजीबोगरीब बिहेवियर के चलते लोगों के बीच छा जाता है। कुछ लोग उनके बिहेवियर को मजेदार बताते हैं तो कुछ पागलपन करार देते हैं।

अब सीजन 19 में भी एक ऐसा ही कंटेस्टेंट आया है जो लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। एक कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल है। चांदी की थाली लेकर बिग बॉस में एंट्री करने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बिजनेस वूमेन तान्या शुरुआत से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह कभी अपनी रईसी झाड़ती है तो कभी खुद को संस्कारी बताती हैं। शेखी बघारने के चक्कर में वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। लोग उन्हें और एक्टिंग की दुकान बोल रहे हैं। हालांकि, तान्या से पहले और भी सितारे आए हैं जिन्होंने दर्शकों का दिमाग ऐसे ही घुमाया है। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

स्वामी ओम

बिग बॉस 10 में स्वामी ओम आए थे। अपने अजीबोगरीब बयान और घर के अंदर की गई हरकतों की वजह से उन्होंने शो को अलग लेवल पर पहुंचा दिया था। शो के कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि दर्शन भी उन्हें ट्रोल करते दिखाई दिए थे। उनके व्यवहार की वजह से उन्हें शो से निकाल दिया गया था।

इमाम सिद्दीकी

बिग बॉस 6 में इमाम सिद्दीकी आए थे। वह अपने अजीबोगरीब आउटफिट और बयान बाजी करने के साथ घरवालों से पंगा लेने के कारण जमकर चर्चा में रहे थे। वह काफी समय तक शो में रहे लेकिन उन्हें फिर निकाल दिया गया। उन्होंने यह तक बोल दिया था कि उनकी वजह से ही शाहरुख खान और प्रीति जिंटा सुपरस्टार बने थे। कई बार वह सलमान खान का पारा बढ़ाते हुए नजर आए थे।

पुनीत सुपरस्टार

Bigg Boss ott season 2 में पुनीत सुपरस्टार आए थे। उन्हें 24 घंटे के अंदर ही घर से बाहर कर दिया गया था। बिग बॉस के इतिहास में सबसे जल्दी एलिमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट बने थे। उन्होंने पूरा घर गंदा कर दिया था और अपनी हालत भी खराब कर ली थी।

प्रियंका जग्गा

बिग बॉस के इतिहास में सबसे विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा थी। कुछ सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखाया था। उन्होंने बिग बॉस की नाक में दम कर दिया था। हर तरह के ड्रामा करने के बाद 2 महीने से ज्यादा शो में रही थी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp