देश | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग जगत के एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार देश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही कई ठोस कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य घरेलू स्तर पर पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में नए अवसर तलाशना है, ताकि भारत की हिस्सेदारी और मजबूत हो सके। गोयल ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक क्षेत्र को सहायता देने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे निर्यातक कंपनियों को लाभ मिलेगा।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने देश के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही कई अहम कदम उठाने जा रही है। उन्होंने बताया कि इन कदमों से न केवल घरेलू स्तर पर व्यापार की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी भारतीय उत्पादों की हिस्सेदारी मजबूत होगी।
मिलेगी सरकार से राहत
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यह वर्ष हमारे आत्मविश्वास को परिभाषित करेगा और सरकार निर्यातकों को सहायता देने वाले कदमों पर विचार कर रही है। अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने से झींगा, चमड़ा, जूते-चप्पल और वस्त्र जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके बावजूद, देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 825 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
निर्यात इस साल बढ़ने की उम्मीद
गोयल ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में सरकार विभिन्न क्षेत्रों को सहयोग प्रदान करेगी, जिससे निर्यात को नई गति मिलेगी और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहने की संभावना है, क्योंकि सरकार हर स्तर पर उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रही है।
