मनोरंजन | दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिल्म मेकर्स कई तरह के सब्जेक्ट पर फिल्में बनाते हैं। इनमें से एक सब्जेक्ट हॉरर भी है जो लोगों के बीच काफी मशहूर है। जिस तरह से लोग रोमांटिक और एक्शन फिल्में देखना पसंद करते हैं इस तरह से हॉरर मूवी देखने वालों की भी कमी नहीं है।
हॉरर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए फिल्म मेकर्स भी एक से बढ़कर एक फिल्में बनाते हैं। अब हाल ही में वश लेवल 2 रिलीज हुई है। गुजराती और हिंदी में रिलीज हुई यह फिल्म साल 2023 में आई वश का सीक्वल है। बॉक्स ऑफिस पर इसे कम रिस्पांस मिल रहा है लेकिन कहानी क्रिटिक्स को बहुत पसंद आ रही है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो हॉरर जॉनर की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है। आप इन्हें ओटीटी पर देख सकते हैं।
तुम्बाड
एक हॉरर फिल्म नहीं बल्कि विजुअल मास्टरपीस है। यह आपको बनाने की दुनिया में लेकर जाएगी जहां लालच और डर का रिश्ता देखने को मिलेगा। फैंटेसी और थ्रिलर शानदार मिश्रण इसमें दिखाया गया है। फिल्म की कहानी बैकग्राउंड और सिनेमैटोग्राफी बहुत ही दमदार है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
परी
अनुष्का शर्मा की फिल्म आपको हॉरर की एक नई दुनिया से रूबरू करवाएगी। यह केवल भूत प्रेत की नहीं बल्कि एक ऐसी डरावनी और भावुक कहानी है जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। फिल्म की कहानी माहौल और साउंड बहुत ही असरदार है। यह अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।
शैतान
आर माधवन को पहली बार शैतान में नेगेटिव किरदार निभाते हुए देखा गया। इसमें अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में है। यह एक ऐसे शैतान की कहानी है जो खुद को भगवान मानता है वह लड़कियों को अपने वश में कर लेता है। क्लाइमेक्स देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
मां
हाल ही में एक पौराणिक कहानी से रूबरू करती हुई शानदार फिल्म लेकर आई है। इसमें एक दोस्त देती लड़कियों को वश में कर उनकी बलि चढ़ाता है। यह थ्रिलर और इमोशन से भारी शानदार कहानी है। आप नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं।
