, ,

इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय, हमारी नाक में दम कर रहे हैं फूफा ट्रंप

Author Picture
Published On: 30 August 2025

इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर में युवा संसद कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का अनोखा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे फूफा हैं। फूफा ट्रंप टैरिफ लगाकर धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर भारत के युवा ठान लें तो अमेरिका को सबक सिखा सकते हैं। क्यों पिज्जा हट, सबवे और स्टारबक्स पर जाना? देशी चाय और पोहा खाइए। जब चाहेंगे तो अमेरिका की नाक में दम कर देंगे।

युवाओं के पास ताकत

मंत्री ने कहा कि स्वदेशी खाओ और स्वदेशी अपनाओ। आत्मनिर्भर बनकर देश के युवा दुनिया को झुका सकते हैं। यह ताकत किसी और के पास नहीं है।

कांग्रेस का हमला

इधर, कांग्रेस ने भी अमेरिकी कंपनियों पर हमला बोला। जिला कांग्रेस सेवादल और आरटीआई प्रकोष्ठ के नेताओं ने इंदौर महापौर से मांग की है कि शहर में केएफसी, मैकडोनाल्ड्स, पिज्जा हट, बर्गर किंग, डोमिनोज और स्टारबक्स जैसे 60 से ज्यादा अमेरिकी आउटलेट्स चल रहे हैं, जिनके लाइसेंस तुरंत रद्द किए जाएं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इन कंपनियों का मुनाफा सीधा अमेरिका को जाता है। अगर अमेरिका भारत विरोधी आर्थिक नीतियां अपनाता है, तो स्थानीय स्तर पर कड़े कदम उठाना जरूरी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp