लाइफस्टाइल | जब भी हम हाइवे पर सफर करते हैं तो ढाबे की एक ही चीज़ सबसे ज़्यादा दिल को भाती है, गरमा गरम आलू पराठा, ऊपर से सफेद मक्खन का बड़ा सा टुकड़ा और साथ में दही या चटपटी अचार। यह कॉम्बिनेशन बस ज़िंदगी का सबसे बड़ा सुकून है। आज मैं आपको वही ढाबा स्टाइल आलू पराठा घर पर बनाने की आसान रेसिपी बता रही हूँ।
सामग्री
आटे के लिए
-
गेहूं का आटा – 2 कप
-
नमक – स्वाद अनुसार
-
पानी – ज़रूरत अनुसार
-
थोड़ा सा तेल/घी
भरावन (स्टफिंग) के लिए
-
उबले आलू – 4 मध्यम आकार के
-
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
-
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
-
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कसा हुआ
-
हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा
-
अजवाइन – ½ चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
-
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
-
गरम मसाला – ½ चम्मच
-
नमक – स्वाद अनुसार
-
अमचूर पाउडर/नींबू रस – ½ चम्मच
सेंकने के लिए
-
घी या मक्खन – जैसा मन करे (ढाबा स्टाइल तो मक्खन से ही बनेगा
बनाने की विधि
- सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। ऊपर से थोड़ा सा तेल लगाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे आटा सेट हो जाएगा और पराठा नरम बनेगा।
- उबले आलू को अच्छे से मैश कर लें ताकि उसमें गांठ न रहे। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिला लें। भरावन ज़रा चटपटा होना चाहिए तभी ढाबा वाला मज़ा आएगा।
- आटे की एक लोई लेकर उसे थोड़ा बेलें। बीच में आलू की स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़कर सील कर दें। अब धीरे-धीरे बेलन से पराठा बेलें। ध्यान रहे कि भरावन बाहर न निकले।
- गरम तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ से हल्का सुनहरा हो जाए तो उस पर मक्खन/घी लगाकर अच्छे से सेंक लें। तवे से पराठा उतरते ही खुशबू से आपका मन खुश हो जाएगा।
ढाबा स्टाइल में परोसने का तरीका
-
गरमा गरम आलू पराठा प्लेट में रखें।
-
ऊपर से सफेद मक्खन का बड़ा सा टुकड़ा रखें (दिल बड़ा होना चाहिए ।
-
साथ में दही, हरी मिर्च का अचार और प्याज के टुकड़े परोसें।
-
अगर और भी ढाबा फील चाहिए तो ऊपर से थोड़ा सा बटर पिघला कर छिड़क दें।
कुछ टिप्स और ट्रिक्स
-
अगर प्याज ज़्यादा पानी छोड़ रहा है तो स्टफिंग बनाने के तुरंत बाद पराठा बेलें।
-
आटा जितना मुलायम होगा, पराठा उतना ही नरम और स्वादिष्ट बनेगा।
-
ढाबा टेस्ट के लिए मक्खन और घी से कंजूसी बिल्कुल मत करें।
-
चाहें तो स्टफिंग में कसूरी मेथी डालकर और भी अलग स्वाद पा सकते हैं।
