लाइफस्टाइल | अगर आप कभी सुबह-सुबह किसी ढाबे पर रुके हों तो आपने नोटिस किया होगा कि वहाँ सिर्फ पराठे ही नहीं, बल्कि गरमा गरम मूंग दाल के चीले भी मिलते हैं। बाहर से करारे और अंदर से नरम, दही या हरे धनिए की चटनी के साथ परोसा गया चीला हर किसी को खुश कर देता है। और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हेल्दी भी है और जल्दी बनने वाला भी। तो चलिए आज घर पर बनाते हैं वही ढाबा स्टाइल मूंग दाल चीला।
बनाने में कितना वक्त लगेगा?
-
तैयारी का समय: 20 मिनट (दाल भिगोने का समय अलग)
-
पकाने का समय: 20 मिनट
-
कुल समय: 40 मिनट
-
सर्विंग्स: 4 लोगों के लिए
सामग्री
-
मूंग दाल (पीली) – 1 कप (4-5 घंटे भिगोई हुई)
-
हरी मिर्च – 2
-
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
-
नमक – स्वाद अनुसार
-
हल्दी – ½ चम्मच
-
जीरा – 1 चम्मच
-
पानी – ज़रूरत अनुसार
स्टफिंग
-
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
-
टमाटर – 1 छोटा बारीक कटा हुआ
-
हरी मिर्च – 1
-
शिमला मिर्च – 2-3 टेबलस्पून
-
हरा धनिया – थोड़ा सा कटा हुआ
-
कसा हुआ पनीर – ½ कप (चाहें तो)
-
नमक, लाल मिर्च – स्वाद अनुसार
सेंकने के लिए
-
तेल/घी – 2-3 चम्मच (ढाबा स्टाइल में घी ज़्यादा स्वाद देगा)
बनाने की विधि
- सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल को धोकर मिक्सर में डालें। उसमें अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर दरदरा पेस्ट बना लें। यह बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए न ज्यादा गाढ़ा। इसमें नमक, हल्दी और जीरा डालकर अच्छे से मिला लें।
- एक कटोरी में प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएँ। चाहें तो इसमें थोड़ा कसा हुआ पनीर भी डाल सकते हैं। मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल/घी डालें। अब एक करछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएँ। जब चीले का ऊपरी हिस्सा हल्का-हल्का सूखने लगे तो उसके ऊपर स्टफिंग डाल दें और हल्के हाथ से दबा दें।
- कुछ देर बाद पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें। दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक पकाएँ।
- गरमा गरम चीला प्लेट में निकालें। ऊपर से थोड़ा मक्खन डाल दें और हरी चटनी, मीठी चटनी या दही के साथ सर्व करें। अगर ढाबा फील चाहिए तो साथ में प्याज और हरी मिर्च का सलाद भी रखें।
