, ,

भोपाल में सम्यक क्रांति दिवस का आयोजन, MP कांग्रेस अध्यक्ष ने कही ये बात

Author Picture
Published On: 2 September 2025

भोपाल | राजधानी भोपाल के हिंदी भवन में मंगलवार को “सम्यक क्रांति दिवस” कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय माहौल में हुआ। यह आयोजन सम्यक अभियान के प्रणेता और नवक्रांति के अग्रदूत गुरुदेव भास्कर रोकड़े के जन्मदिवस पर किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दर्ज की।

जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे बौद्धिक अभियानों की निरंतर आवश्यकता है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 19 नवम्बर को भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उस कार्यक्रम में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भोपाल की धरती पर मौजूद रहेगा और कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होगा।

इन लोगों ने रखें अपने विचार

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और सम्यक अभियान के प्रभारी पी.सी. शर्मा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम प्रयासरत हैं कि 19 नवम्बर के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी की उपस्थिति सुनिश्चित हो। उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं का हौसला कई गुना बढ़ जाएगा और कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कमले ने कहा कि गुरुदेव भास्कर रोकड़े का सम्यक अभियान केवल एक विचार नहीं, बल्कि लोक क्रांति की ठोस परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर कई पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वक्ताओं ने कहा कि सम्यक अभियान युवाओं के लिए रोजगार, समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान और नए जन-नेताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp