गौहर खान के घर फिर गूंजी किलकारी, नन्हे मेहमान का हुआ आगमन

Author Picture
Published On: 3 September 2025

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने फैंस को एक अच्छी खबर सुनाई है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति आजाद दरबार के साथ दूसरी प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया था। अब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह एक बेटे की मां बन गई हैं।

गौहर खान को हम कहीं फिल्म और टेलीविजन सीरियल में काम करते हुए देख चुके हैं। उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस में भी देखा गया था और अब उनके देवर आवेज दरबार यहां पर नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने के बाद बहुत खुश हैं और उन्होंने यह भी बताया है कि पहला बच्चा अपने भाई को पाकर काफी खुश है।

सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

इस कपल ने 1 सितंबर 2025 को अपने बेटे का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन्होंने नए मेहमान के आने की खुशी जाहिर की है। इंस्टाग्राम पर जैसे ही यह खबर सामने आई लोगों ने बधाइयां देना शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर गौहर और जेड ने एक कंबाइंड पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा जेहान 1 सितंबर 2022 को पैदा हुए अपने नए बेबी ब्रदर के साथ अपनी किंगडम को शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा खुश है। हमारी फैमिली के लिए प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं। ग्रिटीट्यूड गिग्लिंग पेरेंट्स जैद और गौहर।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Gauahar Khan (@gauaharkhan) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सितारों ने दी बधाई

गौहर खान के मां बनने की खुशी में तमाम सेलिब्रिटी उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने लिखा यह खबर सुनकर हमें बहुत खुशी हुई आप सभी को खासकर जेहान को बहुत बहुत बधाई। अमायरा दस्तूर ने कपल को बधाई दी। स्वरा ने कहा गौ बहुत-बहुत बधाई।

बता दें कि अप्रैल में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। इन्होंने क्यूट सा डांस वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लांट करते हुए देखा गया था।

2023 में आया था पहला बच्चा

बता दें कि जैद दरबार म्यूजिक कंपोजर स्माइल दरबार के बेटे हैं। यह कपल 2020 में शादी के बंधन में बंधा था। साल 2022 के दिसंबर में इन्होंने एक्ट्रेस की फर्स्ट प्रेगनेंसी अनाउंस की और 2023 में अपने बेटे जेहान का स्वागत किया था।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp