दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस बार महंगे हवाई किराए का सामना करना पड़ेगा। ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो के आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 25 अक्टूबर के बीच यात्रा के लिए देश के प्रमुख मार्गों पर औसत इकॉनमी हवाई किराया पिछले साल की तुलना में 20 से 52 प्रतिशत तक बढ़ गया है। उदाहरण के तौर पर, मुंबई-पटना मार्ग पर औसत किराया अब 14,540 रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल यह 9,584 रुपए था यानी 52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बेंगलूरु-लखनऊ मार्ग पर औसत किराया 6,720 रुपए से बढ़कर 9,899 रुपए हो गया है, जो करीब 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
दीवाली पर घर जाने वालों को इस बार हवाई यात्रा महंगी पड़ेगी। ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो के आंकड़ों के अनुसार, 19 से 25 अक्टूबर के बीच देश के प्रमुख मार्गों पर औसत इकॉनमी फ्लाइट किराया पिछले साल की तुलना में 20% से लेकर 52% तक बढ़ गया है।
दीवाली पर महंगे हुए हवाई टिकट
दीवाली पर हवाई किरायों में हुई भारी बढ़ोतरी की मुख्य वजह रुपए की कमजोरी से बढ़ी लागत है , विमानों की कमी और एयरलाइन नेटवर्क क्षमता में कमी बताई जा रही है। इक्सिगो के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी ने बताया कि इस साल अग्रिम बुकिंग पिछले साल की तुलना में कहीं ज्यादा है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों से अक्टूबर महीने के लिए फ्लाइट बुकिंग में 100% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
उड़ानों की संख्या में आई गिरावट
विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में भारतीय एयरलाइंस हर हफ्ते औसतन 22,709 घरेलू उड़ानें संचालित करेंगी, जो पिछले साल की तुलना में 3.1% कम है। उड़ानों की संख्या में इस कमी की मुख्य वजह एयर इंडिया के विमानों का रेट्रोफिटिंग प्रोग्राम और इंडिगो की धीमी विस्तार गति बताई जा रही है, जिससे नेटवर्क क्षमता पर असर पड़ा है।
फ्लाइट की सबसे ज्यदा बिजी रूट
भारत में हवाई यात्रा लगातार बढ़ रही है और इसी कारण कुछ रूट्स सबसे ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई मार्ग देश का सबसे व्यस्त घरेलू फ्लाइट रूट है। इस रूट पर हर महीने लाखों यात्री सफर करते हैं, क्योंकि यह देश के दो बड़े कारोबारी और आर्थिक केंद्रों को जोड़ता है।
दिल्ली-बेंगलुरु और मुंबई-बेंगलुरु जैसे रूट भी यात्रियों की भारी संख्या के कारण बेहद व्यस्त माने जाते हैं। त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में इन रूट्स पर फ्लाइट की मांग और ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे किराए भी ऊंचे हो जाते हैं।
