, ,

अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान योजना की पूरी जानकारी, शुरू हुई ये सेवा

Author Picture
Published On: 5 September 2025

सरकार की मंशा है कि आयुष्मान भारत निरामय योजना का लाभ हर उस परिवार तक पहुंचे जो इसके लिए पात्र है। इसी कड़ी में अब एक नई पहल की गई है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने MPseDC के सहयोग से ‘आयुष्मान सखी’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है। इस डिजिटल हेल्प डेस्क की मदद से अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे-बैठे व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर योजना से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर सकेगा।

24 घंटे उपलब्ध सेवा

इस सेवा का फायदा उठाने के लिए सिर्फ व्हाट्सएप नंबर 0755-2762582 पर “Hi” या “नमस्ते” लिखकर मैसेज भेजना होगा। तुरंत ही आपके मोबाइल पर कई विकल्प खुल जाएंगे। इनमें से आप जो जानकारी चाहते हैं, उस पर क्लिक करते ही पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। यह सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी, यानी नागरिक कभी भी और कहीं से भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या-क्या मिलेगी जानकारी

आयुष्मान सखी चैटबॉट के जरिए नागरिक अपनी पात्रता जांच सकते हैं, आयुष्मान कार्ड वॉलेट की जानकारी देख सकते हैं और चाहे तो कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके अलावा योजना से जुड़े अस्पतालों की सूची भी यहां से आसानी से मिल जाएगी।

इतना ही नहीं, इसमें अन्य योजनाओं की जानकारी भी जोड़ी गई है। जैसे आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनाने का तरीका, वय वंदना योजना की जानकारी और 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड किस तरह बनते हैं, यह सबकुछ चैटबॉट के जरिए उपलब्ध होगा।

आम लोगों के लिए सुविधा

सरकार का कहना है कि आयुष्मान सखी चैटबॉट आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सहज भाषा का इस्तेमाल किया गया है और ऑटोमेटिक उत्तर की व्यवस्था है। यानी लोगों को इधर-उधर चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी, न ही लाइन में लगकर जानकारी लेने की।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp