टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक Baaghi की चौथी किस्त आज सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुकी है। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे जो आज खत्म हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर पहुंच गया था। इसमें संजय दत्त को खलनायक के किरदार में देखा जा रहा है।
बागी 4 में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इसका एडवांस कलेक्शन देखकर कहां जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने वाली है। हालांकि, अब मेकर्स को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।
लीक हुई Baaghi 4
अगर कोई भी फिल्म ऑनलाइन लीक होती है तो दर्शक उसे फ्री में देख लेना चाहते हैं। जिसका असर सीधा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है। बागी 4 के साथ भी ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। फिल्म की रिलीज के चंद घंटे बाद ही इसे कुछ प्लेटफार्म पर लीक कर दिया गया है जिसका असर कलेक्शन पर देखने को मिल सकता है।
कैसी है कहानी
बागी 4 की कहानी की बात करें तो यह दिलजले आशिक की कहानी है। उनके अपोजिट हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा को देखा जा सकता है। खलनायक के किरदार में संजय दत्त नजर आ रहे हैं। यह टाइगर श्रॉफ की कहानी है जो अपनी प्रेमिका का साथ जानने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है।
कितनी हो सकती है कमाई
बागी 4 की कमाई की बात करें तो लंबे समय से दर्शकों के बीच उसका बज बना हुआ है। दर्शकों के एक्साइटमेंट का फायदा इस मिला है और उसने शानदार कमाई कर ली है। फिल्म ने एडवांस कलेक्शन में 5 करोड रुपए कमाए थे और रिलीज होने के बाद दोपहर ताकि 6 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। यह आंकड़ा 10 करोड़ तक पहुंच सकता है।
