लंबे ट्रैवल के लिए बेस्ट रहेंगे ये फूड आइटम्स, नहीं होंगे खराब

Author Picture
Published On: 6 September 2025

जब भी हम ट्रैवल में निकलते हैं तो अपने साथ जरूरी सामान खाना पीना सब कुछ लेकर चलते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यह डिस्टेंस बहुत लंबा हो जाता है और ऐसे में हमें दो-दो दिन तक ट्रेन में ही सफर करना पड़ता है। कुछ लोग तो ट्रेन में मिलने वाला भोजन या फिर बाहर का भजन बहुत आसानी से कर लेते हैं लेकिन कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता। ऐसे में वह घर से अपने साथ खाना पैक करके ले जाते हैं।

घर से ज्यादा दिनों के सफर के लिए खाना पैक करके ले जाना भी एक मुश्किल टास्क होता है। दरअसल हम जो बनाकर ले जा रहे हैं वह मौसम के हिसाब से खराब हो सकता है ऐसे में क्या बनाएं ये सोचने वाली बात होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीज बताते हैं जो लंबे समय तक खराब नहीं होती हेल्दी रहती है और आपकी भूख मिटा देती है।

सत्तू वाली लिट्टी

सत्तू वाली लिट्टी एक ऐसी चीज है जो बिल्कुल भी खराब नहीं होती। 5 दिनों तक भी रख लेंगे तो इसका कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। इसका स्वाद वैसा का वैसा ही बना रहेगा और आप आसानी से इसे खा सकते हैं। ये आचार के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है।

पूरी

सफर में ले जाने के लिए पूरी भी एक बेस्ट आइटम है। आप अपने साथ तली हुई पूरी और आम का मीठा अचार रख सकते हैं। यह कांबिनेशन खाने में बेस्ट लगता है। दरअसल डीप फ्राई चीज जल्दी खराब नहीं होती। पैसे जो आप पूरी बना रहे हैं उसमें बेसन और आलू का जितना कम इस्तेमाल करेंगे उतना ज्यादा अच्छा होगा।

ठेकुआ

सफर में ले जाने के लिए यह भी एक बहुत ही परफेक्ट स्नैक है। खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट होता है और इसे रखने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। मैदे और आटे के मिश्रण से बना स्वादिष्ट ठेकुआ आप घर पर तैयार कर सकते हैं। एक दो खाने के बाद आपकी भूख पूरी तरह से मिट जाएगी।

निमकी

ठेकुआ के साथ रखने के लिए यह भी एक परफेक्ट चीज है। कुछ लोग इसे नमकीन शक्करपारे के नाम से पहचानते हैं। इस मैदे की सहायता से बनाया जाता है। यह घर पर आसानी से बन जाता है और आपका पेट भी भर देगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp