राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुभाष चौक स्थित एक पुरानी और जर्जर चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक घटना में 19 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक बाप-बेटी की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सुभाष चौक स्थित एक पुरानी और जर्जर चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे 19 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
ढही पुरानी इमारत
जयपुर में बीती रात एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे बनी एक जर्जर इमारत अचानक ढह गई। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले 2–3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते इमारत पानी का दबाव नहीं झेल पाई और गिर गई। यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ।
जयपुर हादसा: जर्जर मकान ढहने से पिता-बेटी की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही
pic.twitter.com/HJ8J7pQYcB— Dinesh Bohra (@dineshbohrabmr) September 6, 2025
2 हुई मौत
जयपुर में हुए इमारत हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है। इस जर्जर मकान के मलबे में कुल 19 लोग दब गए थे, जिनमें से प्रभात और उनकी 6 साल की बेटी पीहू की मौत हो गई, जबकि प्रभात की पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह मकान पुराने चूने से बना था और काफी खराब हालत में था। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।
बचाव अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 7 बजे तक मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
