घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल प्याज के पराठे, ये ट्रिक्स आएंगी काम

Author Picture
Published On: 6 September 2025

पराठे एक ऐसी डिश है, जो हर किसी को पसंद आती है। बात चाहे सादे पराठे की करें या फिर आलू, प्याज और अलग-अलग चीजों की स्टफिंग से बनने वाले पराठों की सभी अपने स्वाद की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। प्याज के पराठे बनाना आसान नहीं होता क्योंकि स्टफिंग कभी-कभी पानी छोड़ देती है तो पराठे बनाने में दिक्कत होने लगती है।

प्याज की वजह से कभी-कभी बेलते समय पर आटा फट भी जाता है। अगर आप भी चटपटे ढाबा स्टाइल प्याज के पराठे खाना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिना किसी परेशानी के इन्हें घर पर बना सकते हैं। चलिए यह टिप्स एंड ट्रिक्स जान लेते हैं।

कैसे लगाएं आटा

प्याज के पराठे बनाने के लिए आप जो आता लग रहे हैं वह नर्म होना चाहिए। इसमें चुटकी भर नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं और अच्छी तरह से गूंथ लें। तेल डालने से इसमें कुरकुरापन आ जाएगा। इसे आपको कम से कम 20 मिनट के लिए ढक कर रखना होगा।

निकाले प्याज का पानी

अक्सर ऐसा होता है कि पराठे बनाने के दौरान प्याज पानी छोड़ देते हैं, जिसकी वजह से पराठे टेस्टी नहीं लगते हैं। इसके लिए प्याज को बारीक बारीक काट लें अब इसमें एक चम्मच नमक डालकर कटोरी कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ देर में प्याज पानी छोड़ देगी फिर आप इसे हाथ से निचोड़ कर बाहर निकाल सकते हैं।

तवे पर भूनें मसाले

ढाबा स्टाइल पराठा बनाना चाहते हैं तो तवे पर आधा चम्मच जीरा और साबुत धनिया अच्छी तरह से भून लें। जब यह रोस्ट हो जाए तो आपको इसे कूटना है। यह मसला आपके पराठे में खुशबू जोड़ देगा।

कैसे बनाएं स्टफिंग

स्टॉपिंग तैयार करने के लिए बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, साबुत मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, गरम मसाला, कसूरी मैथी और स्वाद अनुसार नमक मिक्स करें। सबसे आखिर में इसमें प्याज ऐड कर दें जो आपने पानी निचोड़कर निकाली है।

कैसे बेलें पराठे

आटे के लोहे लेकर उसे हल्का सा बेल फिर उसने प्याज की स्टफिंग भरें। अब आपको इस पेड़ की तरह हल्के हाथों से फैलाना होगा। पराठे को धीरे-धीरे गोल शेप देने की कोशिश करें। बेलन की मदद से धीरे-धीरे इसे बनाएंगे तो यह नहीं फटेगा।

धीमी आंच पर सेंके

पराठे हमेशा धीमी आंच पर सेंकने चाहिए। इससे यह कुरकुरे बनते हैं। पहले पराठे दोनों साइड अच्छी तरह से सेक ले फिर इन पर तेल घी लगाएं। इस तरह से एकदम ढाबा स्टाइल पराठे तैयार होंगे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp