The Bads of Bollywood का ट्रेलर रिलीज, शाहरुख खान सहित इन सितारों के कैमियो ने जमाया रंग

Author Picture
Published On: 8 September 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्दी इंडस्ट्री में अपना कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल, वो बड़े परदे से नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। वह एक्टिंग नहीं बल्कि फिल्म का डायरेक्श कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर उनकी वेब सीरीज द बै लड्स बॉलीवुड आने वाली है। जिसे करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया गया है। हाल ही में इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ट्रेलर सामने आते ही फैंस दीवाने हो गए हैं।

बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर

आर्यन खान किए वेब सीरीज इस साल के सबसे मच अवेटेड प्रोजेक्ट में से एक है। पिछले ही महीने सीरीज का प्रीव्यू जारी किया गया था जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था। अब इसका ट्रेलर सामने आया है जिसे दर्शकों के बीच इसे देखने की बेताबी और भी बढ़ा दी है।

शानदार है ट्रेलर

इस वेब सीरीज का 3 मिनट 18 सेकंड का ट्रेलर फुल ऑन एक्शन, रोमांस, ड्रामा और इमोशन से भरपूर है। इसकी शुरुआत आसमान यानी लक्ष्य लालवानी से होती है जो एक आउटसाइड है और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगा है। पहली फिल्म सुपरहिट होते ही वह सुपरस्टार बन जाता है लेकिन आगे की राह उतनी आसान नहीं होती जितनी उसे लगती है।

फिल्म पर उठे सवाल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि आसमान का सामना धीरे-धीरे स्टार किड्स से होता है। बॉबी देओल की बेटी कहती है कि किसी के साये में रहना बहुत बड़ा स्ट्रगल है। इस पर आसमान बोलते हैं कि हटकर देखो फिर पता चलेगा बाहर कितनी धूप है। इसके बाद कई सारे ड्रामा होते हैं ट्रेलर में आपको करण जौहर का गुस्सा भी देखने को मिलेगा। इसके बाद लीड कैरेक्टर लक्ष्य को झूठे आरोप में फंसा दिया जाता है और उसकी लिंक अंडरवर्ल्ड के साथ होती है। उसे जय हो जाती है और करियर तबाही की तरफ मुड़ने लगता है। एवं चीजों से कैसे डील करेगा यह आपको वेब सीरीज में देखने को मिलेगा।

अलग अलग सितारों का ट्विस्ट

इस वेब सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इमोशनल टर्न के अलावा आपको कहीं सारे सितारों का कैमियो देखने को मिलेगा। इसमें एसएस राजामौली से लेकर बादशाह, आमिर खान, शाहरुख खान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। उनकी झलक आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। इस सीरीज को आप 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp