, ,

17 सितंबर को धार दौरे पर PM मोदी, पीएम मित्रा पार्क का करेंगे शिलान्यास

Author Picture
Published On: 8 September 2025

मध्य प्रदेश के धार जिले में 17 सितंबर को खास दिन रहेगा। अपने जन्मदिन के शुभ अवसप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास करेंगे। साथ ही, सेवा पखवाड़े की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मौके पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान भी लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही धार क्षेत्र के किसानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। पीएम मित्रा पार्क में कपास आधारित बड़े उद्योग विकसित होंगे, जिससे करीब 3 लाख लोगों (1 लाख प्रत्यक्ष और 2 लाख अप्रत्यक्ष) को रोजगार मिलेगा।

पीएम मित्रा पार्क

  • यह पार्क इंदौर संभाग के धार जिले में बदनावर के पास भैंसोला में 2177 एकड़ जमीन पर बनेगा।
  • इसमें कपास से धागा, धागे से कपड़ा तैयार करने और बिक्री-एक्सपोर्ट तक का काम एक ही जगह होगा।
  • परियोजना की अनुमानित लागत 1670 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार ने दो चरणों में 500 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • पार्क के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने एक एसपीवी बनाई है, जिसमें 51% हिस्सेदारी राज्य की और 49% केंद्र की है।
  • केंद्र सरकार ने तय किया है कि 100 करोड़ से अधिक निवेश वाली कंपनियों को टर्नओवर का 3% (अधिकतम 15-30 करोड़ रुपये 3 साल तक) दिया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा शुरू होगा, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

  • स्वच्छता अभियान: स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क और ऐतिहासिक जगहों की सफाई।
  • एक पेड़ मां के नाम: हर बूथ पर पौधारोपण, 75 नगरों में नमो वन बनाए जाएंगे।
  • रक्तदान शिविर: पहले चरण में 1000, फिर सभी मंडलों में शिविर।
  • हेल्थ कैम्प: फ्री हेल्थ चेकअप और दिव्यांगों के लिए उपकरण।
  • डॉक्यूमेंट्री फिल्म: पीएम मोदी के जीवन और उपलब्धियों पर फिल्म कॉलेज और हॉल में दिखाई जाएगी।
  • प्रबुद्ध वर्ग संवाद: विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर सम्मेलन।
  • दिव्यांगों और विशिष्ट जनों का सम्मान।
  • वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प को बढ़ावा।
  • पीएम पर किताबें वितरित की जाएंगी।
  • खेल-कूद और चित्रकला प्रतियोगिताएं।
  • मोदी विकास मैराथन: 75 बड़े शहरों में युवा, महिलाएं और छात्र शामिल होंगे।
  • 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती पर हर बूथ पर पौधारोपण और पुष्पांजलि होगी।
  • 2 अक्टूबर को सेवा पखवाड़े का समापन होगा। इस दिन खादी भंडार से खादी खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संकल्प लिया जाएगा।
  • टैक्सटाइल पार्क में निवेश और रोजगार
  • 19 इकाइयों ने पार्क में निवेश की रुचि दिखाई है, कुल निवेश 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा।
  • इस पार्क में कपड़ा और गारमेंट सेक्टर में अशिक्षित और अकुशल लोगों के लिए भी रोजगार मिलेगा।
  • करीब 90% रोजगार महिलाएं लेंगी।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp