पनीर एक ऐसी चीज है जो अधिकतर लोगों को खाना अच्छा लगता है। ढाबे पर देसी इस बात का आनंद लेना हो या फिर किसी रेस्टोरेंट में जाकर कोई रिच डिश ट्राई करनी है। पनीर एक ऐसी चीज है जिसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन है तो आज हम आपको प्याज टमाटर के मसले से भून कर बनाई गई शानदार पनीर भुर्जी की रेसिपी बताते हैं।
अगर आपको चटपटा और मसालेदार खाने के बारे में सोच रहे हैं तो ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी एक बेस्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ढाबे का देसी स्वाद मसाले की महक और मटर की खुशबू पसंद करते हैं। टमाटर और प्याज के मसले में भुनी हुई पनीर भुर्जी जब आप ऊपर से हरा धनिया और कसूरी मेथी डालकर खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे। सबसे खास बात तो यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है यह केवल 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे रोटी पराठे के साथ खा सकते हैं या चाहे तो ब्रेड पर डालकर रोल भी बनाया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि पनीर भुर्जी कैसे बनेगी।
सामग्री
- 250 ग्राम पनीर मैश किया हुआ
- 2 प्याज बारीक कटी हुई
- 2 टमाटर बारीक कटे हुए या प्यूरी बना सकते हैं
- 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 2/3 चम्मच तेल या घी
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- गरम मसाला
- हरा धनिया
- कसूरी मैथी
- नमक स्वादानुसार
कैसे बनाएं?
- सबसे पहले आपको एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करना होगा।
- अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून लें।
- अब इसमें अदरक लहसुन के पेस्ट के साथ हरी मिर्च डाल दें। इन्हें आपको तब तक भूनना है जब तक कच्चेपन की महक चली ना जाए।
- अब इसमें कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डाल दें। इन्हें तब तक पकाना है जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
- आखिर में मैश किया हुआ पनीर इसमें डालकर अच्छी तरह से मिक्सकर दें। चार से पांच मिनट इसे मध्यम आंच पर पकाने दे ताकि सारे मसाले पनीर में मिल जाएं।
- ऊपर से कसूरी मेथी, गरम मसाला और हर धनिया डाल दें।
कैसे परोसे?
- गरमा गरम पनीर भुर्जी को आप पराठा, तवा रोटी, नान या लच्छा पराठा के साथ परोस सकते हैं।
- इसे बटर टोस्ट या पाव के साथ भी खाया जा सकता है जो आपको स्ट्रीट फूड का स्वाद देगा।
