बड़े पर्दे पर अपनी शानदार म्यूजिकल रिलीज से सफलता हासिल करने के बाद अब सैयारा ओटीटी पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बड़े पर्दे पर दर्शकों ने इसे पूरा सपोर्ट किया है और अब हर जगह इसके ऑनलाइन रिलीज होने की चर्चा चल रही है। इसका अधिकारी का ऐलान भी कर दिया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर दो इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ने काफी चर्चा बटोरी है अब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात होगी। चलिए आपको बता देते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं।
ओटीटी कर सैयारा के कदम
18 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज की गई सैयारा ब्लॉकबस्टर साबित हुई और ऑडियंस की फेवरेट बन गई। फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी और इसके गाने हर किसी को बहुत पसंद आए हैं। अब नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज किया जाने वाला है जिसे लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं।
12 सितंबर को आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए प्लेटफार्म ने कहा बस कुछ पल बाकी है फिर सैयारा की कहानी आपकी होगी। इसका मतलब है कि आज रात 12:00 के बाद से आप उसे नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं।
घर बैठे लें आनंद
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक है जो बड़े पर्दे की जगह घर पर शांति से बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं तो फटाफट से नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन करवा लें। आप अपने पार्टनर या फिर परिवार के साथ इस रोमांटिक थ्रिलर का आनंद घर बैठे ले सकते हैं। फिल्म में अहान और अनीत की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत शानदार है।
बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस
आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सैयारा ने 337.60 करोड रुपए की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 577.63 करोड रुपए है। इस फिल्म को बनाने में 40 करोड़ खर्च हुए हैं, लेकिन इसने कई गुना ज्यादा कमाया है। दो सितारों के डेब्यू के तौर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
