आजकल शादी के बाद लोगों को अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका कम मिल पाता है। सब अपने-अपने शेड्यूल में इतना बिजी होते हैं कि एक दूसरे से मिल पाने का समय ही नहीं मिल पाता। यही कारण है कि आजकल अरेंज मैरिज और लव मैरिज दोनों की शुरुआत करने से पहले लोग बैचलर पार्टी जरूर करते हैं।
लड़के हो या फिर लड़कियां हर कोई अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर उत्साहित रहते हैं। हालांकि इसके साथ वह यह भी जानते हैं कि वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने के साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी। किसी को देखते हुए कुछ लोग शादी से पहले जमकर मौज मस्ती करना चाहते हैं। मौज-मस्ती की बात आती है तो बैचलर्स पार्टी जरूर की जाती है। हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन बताते हैं जहां आप जमकर पार्टी कर सकती हैं।
चंडीगढ़
चंडीगढ़ पंजाब के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। दिल्ली एनसीआर से यहां की दूरी 4 से 5 घंटे की पड़ती है। इस शहर को वैसे भी अपनी नाइटलाइफ और शानदार पार्टी हब के रूप में पहचाना जाता है। यहां पर कई सारे फ्लोर रेस्टोरेंट है जहां पर आप बैचलर्स पार्टी इंजॉय कर सकते हैं। सेक्टर 32 पार्टी के लिए बेस्ट है।
शिवपुरी
दिल्ली एनसीआर से 260 किलोमीटर की दूरी पर शिवपुरी मौजूद है जो असल में ऋषिकेश के पास एक बहुत ही मनमोहन डेस्टिनेशन है। अद्भुत खूबसूरती से भरी है जगह नाइट पार्टी के लिए प्रसिद्ध है। यहां की हसीन वादियों के बीच कई सारे गेस्ट हाउस बने हुए हैं जो आप रेंट पर ले सकते हैं। यहां आप अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार बैचलर पार्टी कर सकते हैं। यहां के टेंट हाउस में आपको म्यूजिक सिस्टम भी मिल जाएगा। यहां आपको कोई रोक-टोक नहीं होगी और आपको मस्ती कर सकते हैं।
जयपुर
बैचलर पार्टी के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर भी एक शानदार जगह है। ऐतिहासिक इमारत के अलावा यह शहर अपनी खूबसूरत नाइटलाइफ के लिए पहचाना जाता है। जयपुर एक सुरक्षित शहर भी है और महिलाओं की पार्टी के हिसाब से बेस्ट है। इस शहर में कई होटल और रिसॉर्ट मौजूद है जहां आप खुलकर पार्टी कर सकते हैं।
