बेसन के 5 मजेदार व्यंजन, इन्हें खाने के बाद हर कोई कहेगा वाह

Author Picture
Published On: 13 September 2025

बेसन चने की दाल से तैयार किया जाने वाला एक ऐसा आटा है, जो काफी लोकप्रिय है। विभिन्न व्यंजनों में इसका इस्तेमाल किया जाता है और यह खाने में काफी स्वादिष्ट भी लगता है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट खाने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या खाना है तो बेसन की एक नहीं बल्कि बहुत सारी डिश बन सकती है। चलिए जान लेते हैं कि क्या-क्या बनाया जा सकता है।

बेसन गट्टे

यह राजस्थान का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जिसे पूरे भारत में पसंद किया जाता है। इस सब्जी को बनाने के लिए बेसन के गट्टे दही की मसालेदार ग्रेवी में पकाए जाते हैं।

बेसन का चीला

अगर कुछ अच्छा सा खाने का मन कर रहा है या लाइट भूख लगी है तो आप बेसन में बढ़िया मसाला डालकर उसका चीला तैयार कर सकते हैं। बेसन के मिश्रण में आप प्याज, टमाटर और मसाले मिक्स कर सकते हैं। इसे तवे पर कम तेल में सेंक कर बनाया जाता है।

कढ़ी

यह बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसमें बेसन और दही का संयोजन होता है। इसमें मसाले डाले जाते हैं जो स्वाद को बेहतरीन बनाने का काम करते हैं। इससे अधिकतर चावल के साथ खाया जाता है।

बेसन की बर्फी

अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो बेसन की बर्फी बेस्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए बेसन को घी में अच्छी तरह से भूना जाता है। इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स में ले जाते हैं और फिर जमाया जाता है।

बेसन के लड्डू 

मीठा खाने के शौकीनों के लिए बेसन के लड्डू एक बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें बनाने के लिए बेसन को घी में भूनना पड़ता है। इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाया जाता है और आप चाहे तो ड्राई फ्रूट भी डाल सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp