Mahavatar Narsimha के मेकर्स का फैंस को बड़ा तोहफा, रिलीज किया डिलीट सीन

Author Picture
Published On: 13 September 2025

माइथोलॉजिकल फिल्म Mahavatar Narsimha ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। यह कहानी तो बहुत पौराणिक है लेकिन जिस शानदार एनीमेशन के साथ इस पर्दे पर पेश किया गया है यह सब की फेवरेट बन गई है। बच्चों से लेकर बड़े सभी इसका आनंद ले रहे हैं।

25 जुलाई को रिलीज की गई इस फिल्म में विष्णु भक्त प्रहलाद की कहानी दिखाई गई है। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी साउथ फिल्म को हिंदी में भी डब किया गया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि हिंदी बेल्ट की जनता ने ही इसे सबसे ज्यादा पसंद किया है। अब फिल्म से जुड़े एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि इसके डिलीट किए गए एक सीन को रिलीज कर दिया गया है।

सिनेमाघर में हुए 50 दिन

तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी में रिलीज की गई इस फिल्म ने सिनेमाघर में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म से डिलीट किए गए एक सीन को रिलीज कर दिया है। बता दें कि भारत में लगभग 240 सिनेमाघर में इस फिल्म को 3D में रिलीज किया गया था।

हिरण्यकश्यप का है सीन

जो वीडियो रिलीज किया गया है वह हिरण्यकश्यप का है जिसमें हिरण कश्यप का प्रबंध आंतरिक दानव को मुक्त कर देता है। इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा हिरण्यकश्यप के प्रतिबिंब ने आंतरिक दानव को मुक्त कर दिया। महावतार नरसिम्हा के डिलीट सीन जो आपके सिनेमा घरों में सक्सेसफुली चल रही है।

दर्शकों ने किए सवाल

जैसे ही फिल्म का यह डिलीट सीन रिलीज किया गया और यह दर्शकों की नजर में आया इसी के साथ सवाल जवाब का सिलसिला भी शुरू हो गया। एक यूजर ने कहा कि आखिर इसे क्यों हटाया गया। दूसरे ने कहा कि क्या यह डिलीट किया गया सीन था। एक ने कहा मूवी तीन बार देखी फिर भी नहीं मिला। वहीं एक कहना था कि इसे डिलीट करने की क्या जरूरत थी इसके साथ फिल्म रिलीज की जा सकती थी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp