डोसा एक ऐसी डिश है जो हर किसी को खाने में बहुत पसंद आती है। यह हल्का और झटपट बनने वाला खाना है जिसे आप घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं। अगर आपको आसान डोसा रेसिपी की तलाश है तो आज हम आपको कच्चे आलू और सूजी से बनने वाली पारंपरिक दक्षिण भारतीय डोसे की रेसिपी बताते हैं।
भागती दौड़ती हुई सुबह, ऑफिस जाने की जल्दी, बच्चों का टिफिन अगर इन सब की टेंशन आपको भी रहती है तो यह कुरकुरा हल्का और संतोषजनक दोसा बेस्ट रहेगा। इसके लिए आपको केवल सूजी और कच्चे आलू की आवश्यकता होगी। चलिए जान लेते हैं कि यह कैसे बनेगा।
सामग्री
- 2 मध्यम आकार के कच्चे आलू (छिलके और कटे हुए)
- 1 कप सूजी
- 2 बड़े चम्मच पोहा – वैकल्पिक (कुरकुरेपन के लिए)
- 1-2 हरी मिर्च (वैकल्पिक, मसाले के लिए)
- आधा इंच अदरक
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानीपकाने के लिए तेल या घी
कैसे बनाएं
- डोसा तैयार करने के लिए आपको एक कप सूजी कम से कम 4 से 5 घंटे पहले पानी में भिगोकर रखनी होगी।
- इसे ब्लेंड करने से पहले इसका सारा पानी अच्छी तरह से निथार लें।
- अब आपको ब्लेंडर में सूजी, कच्चे आलू, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर एक घोल तैयार करना होगा।
- यह गोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए जरूरत लगे तो पानी डाल सकते हैं लेकिन पतला ना करें।
- अब इसे 10 15 मिनट के लिए रखा रहने दें।
- अब आपको एक नॉन स्टिक तवा लेना होगा।
- अब एक करछी घोल लेकर आपको इसे तवे पर डालना होगा।
- इसके किनारो पर थोड़ा तेल या घी डाल दें।
- अब आपको इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाना है जब तक यह सुनहरा और कुरकुरा ना हो जाए।
- इसे पलटे और दूसरी तरफ भी कुछ सेकेंड के लिए पकाएं।
- अब गरमा गरम निकाल कर आप इसे चटनी के साथ खा सकते हैं।
